✕
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • बिहार
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • गुजरात
    • मुंबई
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • ओटीटी
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यू
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • Latest News
  • More
    • Opinion
    • लाइफस्टाइल
    • नॉलेज
    • खेल
    • नौकरी
    • साइंस
    • ट्रेंडिंग
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज
  • T20 वर्ल्ड कप
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • ज्योतिष
  • देश
  • प्रदेश
  • हेल्थ
  • गैजेट्स
  • ऑटो
  • ट्रेंडिंग
  • दुनिया
  • Opinion
  • नॉलेज
  • नौकरी
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • Explainer
  • वीडियो
  • Religion
  • क्राइम
TrendingIsraelIran Israel WarAfghanistanpakistan

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / गैजेट्स / दीवार से कितनी दूर होना चाहिए फ्रिज? जान लें नहीं तो गर्मी से हो सकता है ब्लास्ट!

दीवार से कितनी दूर होना चाहिए फ्रिज? जान लें नहीं तो गर्मी से हो सकता है ब्लास्ट!

How much Space between Refrigerator and Side Wall: अगर आप फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखते हैं तो सावधान हो जाएं। आपकी इस गलती की वजह से इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। इसलिए अभी जान लें कि फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए...

Edited By: Sameer Saini | Updated: Jun 19, 2024 08:48
How much Space between Refrigerator and Side Wall: इस भयंकर गर्मी में फ्रिज का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में ठंडा पानी और ठंडी-ठंडी चीजें घूमने लगती हैं लेकिन क्या हो अगर ये कूलिंग मशीन ही आपके लिए बड़ा खतरा बन जाए। दरअसल इन दिनों देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में अलग अलग हिस्सों से   कई AC और फ्रिज फटने की घटनाएं अब तक सामने आ चुकी हैं। वैसे तो ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है लेकिन अगर आप कुछ बातों को इग्नोर करते हैं तो हादसा कभी भी हो सकता है। अक्सर हम ये सुनते आए हैं कि फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां इसे अच्छे से हवा लगती रहे या फिर दीवार में कोई खिड़की या हवा के लिए जगह हो। हालांकि अगर आपका फ्रिज ऐसी किसी जगह पर रखा है जहां आसपास हवा के लिए कोई खिड़की नहीं है तो आप इसे दीवार से लगा कर भी रख सकते हैं लेकिन इसकी एक छोटी सी शर्त है। आपको फ्रिज को कुछ दूरी पर रखना होगा नहीं तो गर्मी से इसमें ब्लास्ट भी हो सकता है। चलिए पहले जानें फ्रिज और दीवार के बीच गैप होना क्यों जरूरी है।

क्यों जरूरी है फ्रिज और दीवार के बीच गैप?

कूलिंग होगी बेहतर अगर आप फ्रिज को दीवार से चिपका कर रखते हैं तो इससे फ्रिज का कंप्रेसर ज्यादा गर्म हो सकता है। इसलिए फ्रिज को ठंडा रखने के लिए हमेशा दीवार से इसे कुछ दूर रखें। अगर कंप्रेसर ज्यादा हीट होगा तो इससे कहीं न कहीं फ्रिज की कूलिंग पर असर पड़ेगा। यही नहीं इससे आपका बिजली बिल भी बढ़ सकता है। इसलिए भी फ्रिज और दीवार के बीच गैप होना बेहद जरूरी है। ये भी पढ़ें : AI फीचर्स के साथ आ रहे हैं Motorola के फोल्डेबल फोन, Samsung और OnePlus से होंगे सस्ते बेहतर हीट सिंक के लिए ये तो हम सभी जानते हैं कि फ्रिज से काफी गर्मी निकलती है। ऐसे में फ्रिज और दीवार के बीच गैप रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर  फ्रिज दीवार से बिल्कुल चिपका हुआ है तो इससे हीट सिंक में दिक्कत हो सकती है, जिससे फ्रिज ओवर हीट भी हो सकता है।

फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए?

अब सवाल ये है कि फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए? तो आपको बता दें कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 6-10 इंच यानी 15-25 सेंटीमीटर का गैप होना चाहिए। अगर आप इतने गैप पर रख कर फ्रिज को यूज करते हैं तो इससे न सिर्फ आपका फ्रिज लंबे वक्त तक चलेगा बल्कि इसके फटने के चांस भी न के बराबर हो जाएंगे।


Topics:

refrigeratorRefrigerator Tips

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.