आजकल घर में मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में एक ही सॉकट से कई डिवाइस चलाने के लिए एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं. यह देखने में भले ही छोटा और सुविधाजनक हो, लेकिन इसमें जरूरत से ज्यादा उपकरण लगाना खतरनाक साबित हो सकता है. कई बार ओवरलोडिंग के कारण बोर्ड के तार गर्म होने लगते हैं, प्लास्टिक पिघल सकता है और शॉर्ट सर्किट से आग लगने तक का खतरा रहता है. इसलिए यह जानना जरूरी है कि एक एक्सटेंश बोर्ड में कितने गैजेट्स लगाना सुरक्षित है और किन उपकरणों को इससे चलाने से बचना चाहिए.
एक्सटेंशन बोर्ड में कितने गैजेट्स लगाना है सुरक्षित?
एक्सटेंशन बोर्ड में कितने डिवाइस लगाए जा सकते हैं. इसक जवाब उसमें मौजूद सॉकेट की संख्या से नहीं, बल्कि उसकी बिजली संभालने की क्षमता से मिलता है. आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले स्टैंडर्स एक्सटेंशन बोर्ड 1000 वॉट से लेकर 1500 वॉट तक का लोड उठाने क लिए डिजाइन किए जाते हैं. हालांकि हर बोर्ड की क्षमता अलग हो सकती है.
मोबाइल और लैपटॉप जैसे गैजेट्स एक साथ चलाना खतरनाक है?
मोबाइल चार्जर, लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और टीवी जैसे कम बिजली खपत करने वाले डिवाइस एक साथ चलाना आमतौर पर सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते उनकी कुल बिजली खपत बोर्ड की निर्धारित क्षमता के अंदर हो. बोर्ड इस्तेमाल करने से पहले उस पर लिखी वॉट और एम्पियर की रेटिंग जरूर चेक करें. सिर्फ सॉकेट खाली होने का मतलब ये नहीं है कि उसमें क और डिवाइस लगाना सुरक्षित है.
किन डिवाइस को एक्टेंशन बोर्ड में नहीं लगाना चाहिए?
कुछ घरेलू उपकरण बहुत ज्यादा बिजली खींचते हैं. इलेक्ट्रिक केतली और रूम हीटर जैसे डिवाइस लगभग 1,200 से 1,500 वॉट तक बिजली की खपत कर सकते हैं. ऐसे उपकरणों को एक्सटेंशन बोर्ड में लगाने से ओवरलोडिंग का खतरा बढ़ सकता है. गीजर और माइक्रोवेव जैसे उपकरण करीब 2,000 से 2,200 वॉट या उससे भी ज्यादा बिजली खींच सकते हैं. इन्हें एक्सटेंशन में लगाने से बचना चाहिए.
इसके अलावा टोस्टर, एयर फ्रायर और फ्रिज जैसे उपकरणों को भी एक्सटेंशन बोर्ड से चलाने से बचना चाहिए. ऐसे हाई-पावर उपकरणों को उनकी निर्माता कंपनी के निर्देशों के मुताबिक सीधे उपयुक्त वॉल सॉकेट में लगाना बेहतर है. एक ही बोर्ड पर कई भारी उपकरण चलाने से उसकी क्षमता से ज्यादा लोड पड़ सकता है.
ओवरलोडिंग होने पर क्या होता है?
जब एक्सटेंशन बोर्ड से जुड़े सभी उपकरणों की कुल बिजली खपत उसकी तय क्षमता से ज्यादा हो जाती है, तो उसके तार और कनेक्शन गर्म होने लगते हैं. लगातार गर्मी बढ़ने से तारों के ऊपर लगी प्लास्टिक की सुरक्षा लेयर यानी इंसुलेशन पिघल सकती है. इससे तारों के खुले हिस्से आपस में संपर्क में आ सकते हैं और शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है.
घर में आग लगने का भी रहता है खतरा
ओवरलोडिंग सिर्फ बोर्ड को खराब नहीं करती, बल्कि घर की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है. ज्यादा गर्म होने पर बोर्ड के अंदर के कनेक्शन खराब हो सकते हैं और आग लग सकती है. इसलिए एक ही एक्सटेंशन बोर्ड में जरूरत से ज्यादा उपकरण लगाने से बचना चाहिए. बोर्ड की क्षमता के साथ-साथ उसके तारों और प्लग की क्वालिटी पर भी ध्यान देना जरूरी है.
इन संकेतों को नजरअंदाज न करें
अगर एक्सटेंशन बोर्ड या उसका तार छूने पर गर्म महसूस हो, जलने जैसी बदबू आए या प्लग के आसपास का प्लास्टिक पीला या काला पड़ने लगे, तो इसे खतरे की घंटी समझें. ऐसी स्थिति में बिजली की सप्लाई सुरक्षित तरीके से बंद करें और बोर्ड का इस्तेमाल तुरंत रोक दें. खराब बोर्ड को दोबारा इस्तेमाल करने के बजाय बदलवाना बेहतर है.
ISI मार्क वाला बोर्ड खरीदना ही खरीदें
एक्सटेंशन बोर्ड खरीदते समय अच्छी क्वालिटी वाले ISI मार्क और सही रेटिंग वाले प्रोडक्ट को प्राथमिकता दें. ऐसा बोर्ड चुनें जिसमें जरूरत के मुताबिक फ्यूज, ओवरलोड प्रोटेक्शन या सर्ज प्रोटेक्टर जैसी सुरक्षा सुविधाएं हों. ध्यान रखें कि सर्ज प्रोटेक्टर और ओवरलोड प्रोटेक्शन का काम अलग-अलग होता है. कोई भी सुरक्षा फीचर बोर्ड की निर्धारित क्षमता से ज्यादा लोड डालने की अनुमति नहीं देता.
ये भी पढे़ं- iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें? वरना खराब हो सकता है फोन
संबंधित खबरें
iPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
3 hrs agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
11 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
19 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
20 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
23 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
1 day agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
1 day agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines