iPhone 16 News: पिछले कुछ सालों से जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, आईफोन का नया वर्जन आ जाता है। 20 सितंबर से भारत में आईफोन 16 बिकना शुरू हो गया है। आईफोन 16 की कीमतों को देखें तो सबके लिए इसे खरीद पाना संभव भी नहीं है। हालांकि आईफोन16 की कीमतों को आधार बनाकर की गई एक रिसर्च से पता चला है कि किस देश में आम व्यक्ति को कितने दिन काम करना होगा, तो वह आईफोन 16 खरीद सकेगा। इस रिसर्च से पता चला है कि कुछ देशों में लोगों को तकरीबन तीन महीने काम करना होगा, तब जाकर वे आईफोन 16 खरीद पाने में समक्ष होंगे।
ये भी पढ़ेंः iPhone16 खरीदने के लिए भागते दिखे लोग, सूरत से मुंबई पहुंचे ग्राहक
आईफोन इंडेक्स के मुताबिक स्विटजरलैंड में एक व्यक्ति को आईफोन 16 खरीदने के लिए सिर्फ चार दिन काम करना होगा। वहीं औसत अमेरिकियों को 5.1 दिन काम करना होगा, तब जाकर वे आईफोन खरीद सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर के लोगों को 5.7 दिन काम करना होगा।
साभारः www.picodi.com लिस्ट के लिए क्लिक करें
भारत में एक व्यक्ति को नया आईफोन 16 खरीदने के लिए 47.6 दिन काम करना होगा। आईफोन इंडेक्स बनाने के लिए आईफोन 16 प्रो (128 जीबी) की आधिकारिक कीमतों को आधार बनाया गया है। 2018 के बाद से आय और कीमत के आधार पर आईफोन इंडेक्स बनता है।
भारत में आईफोन 16 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू है। आईफोन 16 प्लस की कीमत 89,900 रुपये है। आईफोन 16 प्रो 119,900 रुपये में और आईफोन 16 प्रो मैक्स 144,900 रुपये में मिल रहा है। नए आईफोन को ऐपल के रिटेल और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। भारत में ऐपल का स्टोर बीकेसी मुंबई और साकेत, नई दिल्ली में है।
कंपनी एक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ अगले महीने ऐपल इंटेलिजेंस को जारी करेगी। ऐपल इंटेलिजेंस के जरिए यूजर्स अपने टेक्स्ट की री-राइट कर सकेंगे, प्रूफ रीड और समराइज कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
20 mins agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 hr agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
3 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines