अरे वाह! iPhone 16 को 5000 रुपये की छूट के साथ खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 10 मिनट में हो रही है डिलीवरी

iPhone 16 Delivery in Just 10 Minutes: आप घर बैठे आईफोन 16 को ऑर्डर कर सकते हैं और 10 मिनट में आपके पास आईफोन 16 डिलिवर हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे और कहां से आईफोन 16 मंगवा सकते हैं।

Apple iPhone 16 Delivery in Just 10 Minutes

Apple iPhone 16 Delivery

Apple iPhone 16 Delivery in Just 10 Minutes: आईफोन 16 की बिक्री शुरू हो गई है और सुबह से आईफोन लवर्स एप्पल के नए मॉडल को खरीदने के लिए एप्पल स्टोर्स में लंबी लाइन लगाने पहुंच गए हैं। भारत के दिल्ली और मुंबई एप्पल स्टोर्स में खरीदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं, इतनी दूर न जाने वाले लोग या कहें कि हम जैसे अलग आईफोन लवर्स जो बिना कहीं जाए आईफोन 16 खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए एक शानदार मौका इंतजार कर रहा है। घर बैठे आईफोन 16 को ऑर्डर कर सकते हैं और सिर्फ 10 मिनट में फोन आपके हाथ में होगा।

दरअसल, सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 को खरीदने का मौका अमेजन, फ्लिपकार्ट, जियो मार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म नहीं दे रहे हैं। यहां से खरीदने पर तो आपको 1 से 3 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, हम आपको दो इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप तक सिर्फ साग-सब्जियां नहीं बल्कि आईफोन 16 को भी 10 मिनट में पहुंचाने का दावा कर रहे हैं।

यहां से सिर्फ 10 मिनट में आईफोन 16 होगा डिलिवर

बिग बास्केट और Blinkit जैसे इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म से आप मिनटों में आईफोन 16 को ऑर्डर के बाद घर पर मंगवा सकते हैं। भारत के कई क्षेत्रों में दोनों प्लेटफॉर्म के डिलीवरी की उपलब्धता है।

blinkit iphone 16 delivery

आप मोबाइल फोन में ऐप या इनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आईफोन 16 की उपलब्धता चेक कर सकते हैं। इसके बाद आप यहां से आईफोन 16 को ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको प्लेटफॉर्म में लॉगिन करना होगा। जहां मंगवाना है वहां का लोकेशन एंटर करना होगा।

मिल रही है 5000 रुपये तक की छूट

आईफोन 16 सीरीज में चार मॉडल्स- आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स है। सभी की कीमत और वेरिएंट्स अलग-अलग है। दोनों इंस्टेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म चुनिंदा बैंक कार्ड पर 5000 रुपये तक का कैशबैक दे रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के साथ आसान किस्त की सुविधा भी प्रदान कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ