Step-by-Step Process to Get Free Google AI Pro Subscription: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक और बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी अब यूजर्स को Google AI Pro सब्सक्रिप्शन 18 महीने के लिए मुफ्त दे रही है. इस सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 35,100 रुपये है. यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब OpenAI ने भारत में अपने यूजर्स को एक साल का ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन फ्री देने का ऐलान किया था. यानी अब AI की रेस में Jio और Google भी एक साथ नया कदम उठा रहे हैं.
कौन ले सकता है यह फ्री Google AI Pro ऑफर?
Jio ने साफ किया है कि यह ऑफर फिलहाल केवल उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिनके पास कंपनी का 349 रुपये या उससे अधिक का 5G अनलिमिटेड प्लान है. यह सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है. लेकिन ध्यान रखें, ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जब आप पूरे 18 महीने तक इसी 5G अनलिमिटेड प्लान पर एक्टिव रहेंगे. शुरुआती चरण में Jio यह ऑफर केवल 18 से 25 साल की उम्र वाले यूजर्स को दे रहा है.
कैसे करें फ्री Google AI Pro सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट?
अगर आप इस ऑफर के पात्र हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें-
- अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप खोलें.
- ऐप में दिखाई दे रहे Google AI Pro सब्सक्रिप्शन वाले बैनर पर टैप करें.
- Claim Now पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स भरें.
- आपसे आपका Gmail ID मांगा जा सकता है, जिससे यह सब्सक्रिप्शन आपके अकाउंट से लिंक हो जाएगा.
अगर आपकी उम्र 25 साल से अधिक है, तो आप फिलहाल Register Interest बटन दबाकर अपनी रुचि दिखा सकते हैं. इससे जैसे ही यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा, आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
Google AI Pro सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा खास?
Google AI Pro सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Google के सबसे एडवांस्ड AI मॉडल Gemini 2.5 Pro का एक्सेस मिलता है. इसमें Deep Research जैसी सुविधाएं और 1 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो शामिल है, जिससे AI एक बार में ज्यादा जानकारी को समझकर बेहतर और सटीक जवाब दे सकता है.
AI टूल्स और क्लाउड स्टोरेज की एक्स्ट्रा सुविधाएं
इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Nano Banana मॉडल के जरिए इमेज जनरेशन और Veo 3.1 Fast मॉडल के जरिए सीमित वीडियो जनरेशन की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा, कंपनी 2 TB का क्लाउड स्टोरेज भी दे रही है जो Google Photos, Drive और Gmail में इस्तेमाल किया जा सकता है. इतना ही नहीं, सब्सक्राइबर्स को Gmail और Google Docs जैसे ऐप्स में सीधे Gemini AI की सुविधाएं भी मिलेंगी.
ये भी पढ़ें- अब Samsung का Galaxy AI इस भारतीय भाषा में भी करेगा बात, 22 लैंग्वेज में उपलब्ध
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
8 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
11 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
12 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
13 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
15 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines