Honor Play 40C Launch Date Price in India: ऑनर ने इसी साल मई में चीन में ऑनर प्ले 40 5जी को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरज के तहत एक नया किफायती स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 10 हजार रुपये के आस पास की कीमत वाला ऑनर प्ले 40सी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ये फोन किफायती और शानदार फीचर्स के साथ है। आइए ऑनर प्ले 40सी स्मार्टफोन की कीमत, उपलब्ध और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Honor Play 40C Price & Availability
ऑनर प्ले 40सी स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके इंक जेड ग्रीन, स्काई ब्लू और मैजिक नाइट ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं। इसको 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। चीन में फोन लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 899 चीनी युआन यानी लगभग 10,300 रुपये है। हालांकि, भारत में ऑनर प्ले 40सी को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
Honor Play 40C Specifications
ऑनर प्ले 40सी में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MagicOS 7.1 पर काम करता है। इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर है, जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 है।
Honor Play 40C Camera & Battery
ऑनर प्ले 40सी में 5200mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें र 3.5mm का ऑडियो जैक, USB टाईप-सी पोर्ट, GPS, ब्लूटूथ 5.1 और डुअल बैंड वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines