Honor MagicBook X14 and X16 Launch Price: हाल ही में ऑनर ने देश में ऑनर मैजिकबुक सीरीज में अपने दो नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें एक मैजिकबुक एक्स14 (2023) और दूसरा ऑनर मैजिकबुक एक्स16 (2023) मॉडल है। इसी के साथ भारत में लैपटॉप की अपनी मौजूदा मैजिकबुक सीरीज का विस्तार भी हुआ। डिवाइस अपने पिछले मॉडल्स की तुलना में एडवांस्ड स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ हैं।

विज्ञापन

ऑनर मैजिकबुक एक्स14 (2023) और ऑनर मैजिकबुक एक्स16 (2023) 12वीं पीढ़ी के इंटेल प्रोसेसर द्वारा संचालित हैं। दोनों को दो अलग-अलग स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। आइए इनकी कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Honor MagicBook X14 (2023) Price & Availability in India

हॉनर मैजिकबुक एक्स14 (2023) के 8 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 48,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि 16 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 51,990 रुपये है। भारत में अमेजन के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Honor MagicBook X16 (2023) Price & Availability in India

ऑनर मैजिकबुक एक्स16 (2023) के 8GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 50,990 रुपये है, जबकि हाई-एंड 16GB रैम + 512GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 53,990 रुपये है। इसे भी आप अमेजन के जरिए खरीद सकते हैं।

Honor MagicBook Series (2023) Specs

दोनों लैपटॉप के डिस्प्ले पैनल 16:10 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ 300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करते हैं। हॉनर मैजिकबुक एक्स14 (2023) में 88 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 14-इंच फुल एचडी (1920×1080) आईपीएस स्क्रीन है।

विज्ञापन

ऑनर मैजिकबुक एक्स16 (2023) 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात के साथ 16-इंच फुल एचडी (1920×1080) IPS डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों इंटेल के 12वीं पीढ़ी के कोर i5-12450H प्रोसेसर से चलते हैं। इसमें 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

ये सीरीज 65W टाइप-सी फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ 60Whr बैटरी यूनिट पैक करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो दोनों मॉडल में एक वेबकैम, 2 यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक एचडीएमआई भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ