Honor Magic Vs Launch Price: स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने पिछले साल नवंबर महीने अपने फोल्डेबल फोन Honor Magic Vs को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने MWC 2023 में फोन को विश्व स्तर पर पेश करने की घोषणा की थी। अब, ब्रांड ने अपने इस मुड़ने वाले फोन को आधिकारिक तौर पर यूके में लॉन्च किया है। हम यहां इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के खासियतों पर नजर डालेंगे।
Honor Magic Vs के स्पेसिफिकेशन
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.45-इंच का बाहरी OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 2,560 x 1,080 पिक्सेल है, जो बेहतर वीडियो अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, 2272 x 1984 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस के के साथ, 7.9 इंच की इनर OLED स्क्रीन दी गई है। दोनों स्क्रीन 10-बिट कलर डेप्थ और 100 पर्सेंट DCI-P3 कलर गैमट प्रदान करते हैं।
हुड के तहत, Honor Magic Vs स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ेंः नोकिया का किफायती फोन लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर चलेगा 3 दिनों तक!
कैमरा और बैटरी
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 54MP Sony IMX800 प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 3x टेलीफोटो शूटर के साथ 8MP यूनिट है। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा भी है।
Honor Magic Vs में 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। डिवाइस एंड्रॉइड 12 पर आधारित मैजिक ओएस 7.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए ऑनर के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सारे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं।
Honor Magic Vs: क्या है कीमत?
कंपनी ने इस फोन को £1,199 (लगभग 1,44,106 रुपये) में पेश किया है। हालांकि, ब्रांड इसकी भारतीय वेरिएंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन, संभावना है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
17 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
19 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
21 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines