Honor Magic 6 Pro launch Date and Features: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Honor ने हाल ही में भारत में Honor 200 सीरीज की घोषणा की थी। कंपनी अब देश में अपना फ्लैगशिप Honor Magic 6 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Amazon के पोस्टर और माइक्रोसाइट से कंफर्म हो गया है कि स्मार्टफोन 2 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे भारत में लॉन्च होगा।
डिजाइन की बात करें तो फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पीछे की तरफ डोम के आकार का लेंस होगा। यह कर्व्ड स्क्रीन के साथ आएगा। भारत में वापसी के बाद यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला फ्लैगशिप हैंडसेट होगा। कंपनी ने स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी कंफर्म किए हैं…
Honor Magic 6 Pro स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 6.8 इंच की LTPO OLED 120Hz स्क्रीन होगी जिसमें 5,000nits HDR पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट होगा। मैजिक 6 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर चलेगा और मैजिकओएस 8.0 पर बूट होगा। फोन को IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस मिल सकता है।
मिलेगा खास कैमरा
कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में पीछे की तरफ 50MP OIS + 50MP अल्ट्रावाइड + 180MP पेरिस्कोप सेंसर और 50MP सेल्फी शूटर होगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Honor AI मोशन सेंसिंग कैप्चर की सुविधा होगी। इसमें 80W वायर्ड और 66W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,600mAh की बैटरी होगी। डिवाइस एपिक ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
इतनी होगी कीमत
स्मार्टफोन में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB टाइप-C पोर्ट दिए जाने की संभावना है। इस बीच, कंपनी ने हाल ही में भारत में Honor 200 और Honor 200 Pro को पेश किया है। हॉनर 200 की शुरुआती कीमत 35,000 रुपये है, जबकि हॉनर 200 प्रो की शुरुआती कीमत 58,000 रुपये है। हालांकि नए फ्लैगशिप की कीमत 66,499 होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
3 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
5 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
7 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
9 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines