HONOR 200 Series launch Price: हॉनर आज भारत में अपने दो नए दमदार फोन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी आज यानी 18 जुलाई को शानदार डिजाइन वाली HONOR 200 सीरीज भारत में पेश करने जा रही है। HONOR 200 सीरीज में दो स्मार्टफोन HONOR 200 5G और HONOR 200 Pro 5G शामिल होंगे। नए HONOR स्मार्टफोन में पीछे की तरफ एक पावरफुल कैमरा सेटअप, AI-पावर्ड फीचर्स और एक धांसू डिस्प्ले मिलेगा।
HONOR 200 सीरीज को क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा, जो एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देगी। स्मार्टफोन में 7.7 मिमी अल्ट्रा-थिन डिजाइन होगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि स्मार्टफोन में दो कलर ऑप्शन मूनलाइट व्हाइट और ब्लैक देखने को मिलेंगे। कैमरा परफॉर्मेंस के बारे में, HONOR ने कहा कि इसकी 200 सीरीज DSLR लेवल का फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देगी।
HONOR 200 सीरीज के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
HONOR 200 सीरीज में 6.7 इंच का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगा। डिस्प्ले 435PPI और हाइपर-डायनेमिक कलर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ इसमें 2664×1200 पिक्सल रिजाल्यूशन मिलेगा। स्मार्टफोन डिस्प्ले Amazon HDR सर्टिफिकेशन और Netflix HDR सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और HDR Vivid को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm बेस्ड स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर का यूज किया गया है।
HONOR 200 और HONOR 200 Pro 5G कैमरा फीचर्स
HONOR 200 और HONOR 200 Pro 5G में ट्रिपल 50MP स्टूडियो-लेवल पोर्ट्रेट कैमरा होगा। 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 1/1.56-इंच Sony IMX906 बड़े सेंसर के साथ आता है। 50MP टेलीफोटो लेंस HONOR x Sony IMX856 सेंसर के साथ 2.5x ऑप्टिकल और 50x डिजिटल जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ आएगा। HONOR 200 सीरीज में 112-डिग्री FOV और 2.5cm अल्ट्रा-शॉर्ट फोकस के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा भी है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ एक और 50MP कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी लेने के लिए बेस्ट है। HONOR 200 और HONOR 200 Pro AI फीचर्स के साथ फोन और वीडियो को और भी ज्यादा बेहतर बनाएंगे।
HONOR 200 और HONOR 200 Pro 5G बैटरी
HONOR 200 सीरीज में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा जा रहा है कि फास्ट चार्जिंग फोन को मिनटों में चार्ज कर देगी। इसके अलावा, ये दोनों फोन कंपनी के “ऑल-न्यू कूलिंग सिस्टम 2.0” से लैस होंगे जो गेम खेलने और ग्राफिक वाले काम करने की सुविधा देंगे। डिवाइस में 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज और NFC सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के CEO Madhav Sheth का कहना है कि आप इस फोन को फ्री में भी जीत सकते हैं बस इसके लिए आपको फोन का सही प्राइस बताना है।
HONOR 200 और HONOR 200 Pro 5G की कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में HONOR 200 5G की कीमत 50,000 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है और HONOR 200 Pro 5G की कीमत 70,000 से ज्यादा होने की संभावना है। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि अमेजन की प्राइम सेल में कंपनी इन दोनों डिवाइस पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी दे सकती है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines