Honor 200 Lite Launch Date and Features: Honor ने हाल ही में भारत में अपनी फ्लैगशिप Honor 200 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें Honor 200 और Honor 200 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। अब, कंपनी इस सीरीज में तीसरा स्मार्टफोन Honor 200 Lite लॉन्च करने जा रही है। जैसा कि नाम से पता चलता है, स्मार्टफोन इस सीरीज का नया किफायती मॉडल होगा। Honor ने कंफर्म किया है कि डिवाइस 19 सितंबर को भारत में Amazon India के जरिए आ रहा है। साथ ही ये फोन कंपनी के मेनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगा। Honor 200 और Honor 200 Pro की तरह, Honor 200 Lite में सबसे खास इसका कैमरा होगा। Honor इन डिवाइस को ‘Professional-Level’ की फोटोग्राफी करने के लिए डिजाइन करता है।
DSLR जैसे फीचर्स
कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Honor 200 Lite में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा जिसमें f/1.75 अपर्चर वाला 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला वाइड और डेप्थ कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला मैक्रो कैमरा शामिल होगा। स्मार्टफोन में अलग-अलग पोर्ट्रेट मोड जैसे 1x एनवायरनमेंटल पोर्ट्रेट, 2x एटमॉस्फेरिक पोर्ट्रेट और 3x क्लोज-अप पोर्ट्रेट दिए जाने की भी बात कही है। सेल्फी के लिए, Honor 200 Lite में 50-मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जिसमें AI वाइड-एंगल सेल्फी फंक्शनलिटी भी होगी जो ग्रुप सेल्फी के लिए 90-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू में एडजस्ट हो जाता है। देखा जाए तो कैमरा के मामले में डिवाइस DSLR जैसे फीचर दे रहा है।
स्लीक होगा डिजाइन
Honor ने फोन के बारे में कुछ डिजाइन डिटेल्स की भी पुष्टि की है। कंपनी का कहना है कि Honor 200 Lite स्लीक होगा। इसकी मोटाई 6.78mm होगी और इसका वजन 166 ग्राम होगा। Honor का कहना है कि डिवाइस को टूट-फूट और एक्सीडेंटल फॉलिंग को झेलने के लिए काफी मजबूत बनाया गया है, जिससे इसे SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। Honor 200 Lite तीन कलर वेरिएंट स्टारी ब्लू, सियान लेक और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : Jio-Airtel देखते रह गए BSNL ने कर दी सबकी हवा टाइट! लाया सस्ता धांसू प्लान
Honor 200 सीरीज जैसे होंगे फीचर्स
ऐसा भी कहा जा रहा है कि Honor 200 Lite के ज्यादातर फीचर्स Honor 200 और Honor 200 Pro जैसे होंगे। ऐसे में Honor 200 सीरीज में क्या-क्या देखने को मिल रहा है इसके बारे में भी जरूर जान लें। Honor 200 सीरीज में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम है, जिसमें Studio Harcourt के साथ कोलैबोरेशन से तैयार किया गया पोर्ट्रेट मोड मिलता है।
डुअल स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी
रियर कैमरों में 50-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस, 2.5x ऑप्टिकल जूम देने वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। Honor 200 Pro में 1/1.3-इंच का सुपर डायनेमिक H9000 सेंसर है, जो बेहतर लाइट-सेंसिंग और शानदार HDR शॉट्स देता है। दोनों मॉडल में बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए डुअल स्टेबिलाइजेशन टेक्नोलॉजी भी है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 hr agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines