Holi Smartphone Deals 2025: होली का त्योहार बस आने ही वाला है और इस मौके पर मार्केट में जबरदस्त डिस्काउंट्स की बहार आई है। खासकर स्मार्टफोन सेगमेंट में तो फ्लिपकार्ट खास सेल लेकर आया है जहां कई पॉपुलर डिवाइस की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए खास हो सकता है। यहां हम आपको उन 5 शानदार स्मार्टफोन डील्स के बारे में बताएंगे जिनकी कीमतों में होली से पहले भारी गिरावट देखने को मिल रही है। चलिए जानते हैं इन बेहतरीन डील्स के बारे में…
Vivo T3 Pro 5G
लिस्ट के पहले फोन की बात करें तो इसमें हमने वीवो के शानदार डिवाइस को रखा है जो होली से पहले काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस फोन को 29,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 22,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। HDFC Bank Debit Card के साथ कंपनी 2500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट दे रही है जो कीमत को और कम कर देता है।
REDMI Note 14 Pro 5G
दूसरा फोन रेडमी की तरफ से आता है जिसकी कीमत भी अभी कम हो गई है। कंपनी ने इस डिवाइस को 28,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 24,999 में अपना बना सकते हैं। यही नहीं सभी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Motorola Edge 50 Fusion
होली से पहले मोटोरोला का ये फोन भी काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 5 हजार रुपये की छूट दे रही है। डिवाइस को कंपनी ने 27,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 22,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। All Bank Credit Card EMI ऑप्शन के साथ 1500 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है।
POCO F6 5G
पोको का ये फोन भी होली से पहले सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को 33,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 22,999 में अपना बना सकते हैं। यानी फोन पर 11 हजार की छूट मिल रही है। Flipkart Axis Bank Credit कार्ड के साथ फोन पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलता है।
realme P3 Pro 5G
Realme का ये डिवाइस भी इस सेल काफी सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन को 28,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी होली से पहले ये डिवाइस सिर्फ 23,999 रुपये में मिल रहा है जो काफी अच्छी डील है। सभी Banks Credit और Debit Card के साथ एक्स्ट्रा 2 हजार की छूट मिल रही है।
ये भी पढ़ें: Amazon दे रहा 44 मिनट में चार्ज होने वाले फोन पर बंपर छूट! चेक करें शानदार डील!
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines