Holi 2023 Gift Ideas: होली पर अपनों को दें प्यार भरा तोहफा, ये हैं बेस्ट Gifts!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Holi 2023 Gift Ideas: होली के मौके पर आप अपने करीबियों को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं? तो शायद आपके लिए हमारे द्वारा बताए जा रहे कुछ गिफ्ट आईडियाज काम आ सकते हैं। आज हम आपके लिए होली पर देने वाले कुछ गिफ्ट्स लेकर आए हैं। इनमें हर कीमत में आने वाले गिफ्ट्स शामिल हैं। आइए किफायती गिफ्ट आईडियाज (Cheapest Holi 2023 Gift Ideas) के बारे में जानते हैं।
होली के मौके पर अपने प्रियजनों को ड्राई फ्रूट्स और कुकीज का हैम्पर पैकेट गिफ्ट कर सकते हैं। बच्चों के लिए चॉकलेट गिफ्ट करना भी एक अच्छा ऑप्शन है।
आप होली के मौके पर स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स या अन्य तरह के गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर कई गैजेट्स डिस्काउंट के साथ मिलते हैं। आप ऑफलाइन बाजार से भी प्रोडक्ट्स को खरीद सकते हैं।
होली के मौके पर आप अपने घर के बच्चों को किंडल बुक भी गिफ्ट कर सकते हैं। ये एक रीडिंग गैजेट है जो PPI ग्लेयर-फ्री डिसप्ले के साथ है। इसमें बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिए भी फीचर दिया गया है, इसके लिए नेचुरल लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो ब्राइटनेस को आसानी से एडजस्ट कर सकती है।
होली पर बजट फ्रेडली गिफ्ट देना चाहते है तो वायरलेस स्पीकर भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वॉयस कमांड के जरिए इस स्पीकर को अपने घर के डिजिटल इकोसिस्टम से भी जोड़ सकते हैं। लैपकेयर एलबीएस-040 की कीमत 1,989 रुपये है। ये 12 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ है।
फिलिप्स का ऑन इन वन ट्रिमर की कीमत 4,295 रुपये हैं। ये फेस के लिए एक अल्टीमेट स्टाइलिंग टूल के साथ आता है। ट्रिमिंग करने के लिए इसमें 14 तरह के अलग-अलग टूल्स हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: