HMD Pulse Series: लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि नोकिया फिर एक बार नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मशहूर एचएमडी ग्लोबल अप्रैल 2024 में इन तगड़े स्मार्टफोन्स को भारतीय बाजार में पेश कर सकता है। वहीं कुछ हालिया लीक्स में इन फोन्स की एक झलक सामने आई है। आने वाले फोन के डिजाइन और फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिलेगा 108MP कैमरा
फिनिश ऑनलाइन पब्लिकेशन Suomimobiili ने HMD स्मार्टफोन के रियर डिजाइन का एक रेंडर शेयर किया है। रेंडर में एक महिला को सियान कलर के एचएमडी फोन को हाथ में पकड़े हुए देखा गया है, जिसमें दो राउंड रिंग्स वाला एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि फोन के कैमरा पर “108MP OIS कैमरा।” लिखा हुआ है। कुछ का दावा है कि ये लीक ऑफिशियल वेबसाइट से हुआ है, जिससे आने वाले इस डिवाइस के कुछ फीचर्स के भी संकेत दिए हैं।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
इस नाम से आ सकते हैं नए फोन
इसके अलावा, फेमस टिपस्टर इवान ब्लास ने एचएमडी-ब्रांडेड फोन के शुरुआती लाइनअप के लिए कोडनेम से भी पर्दा उठाया है, जिसमें पल्स, लीजेंड, पल्स+, लीजेंड प्लस, पल्स प्रो और लीजेंड प्रो मॉडल शामिल हैं। उम्मीद है कि ये डिवाइस बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं, जो बॉक्स के बाहर स्टॉक Android एक्सपीरियंस दे सकता है।
HMD Pulse Series
एचएमडी पल्स सीरीज की बात करें तो इसमें तीन स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है जिसमें पल्स, पल्स+ और पल्स प्रो शामिल है। लीक्स की माने तो रेगुलर पल्स मॉडल में T606 चिप मिल सकती है, जिसे 4 या 8 गीगाबाइट RAM के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही फोन आउट ऑफ दी बॉक्स Android 14 पर रन कर सकता है।
मिलेगा बड़ा डिस्प्ले
वहीं पल्स+ वैरिएंट में 6.56-इंच डिस्प्ले होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। लीक्स में इसके एक स्टाइलिश मिडनाइट ब्लू कलर भी सामने आया है। कंपनी इस मॉडल को 6 जीबी RAM और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। जहां तक पल्स प्रो की बात है, तो यह 6GB+128GB वैरिएंट में उपलब्ध हो सकता है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
29 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines