HMD Barbie Flip Phone Launch Date: नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अगले महीने बार्बी थीम वाले एक नए फ्लिप फोन को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को सबसे पहले MWC इवेंट में पेश किया गया था और यह पिंक कलर में आएगा। इस फोन के अलावा HMD ने कई और फोन्स के लॉन्च की भी घोषणा की है, लेकिन उनके नाम या डिटेल्स का खुलासा नहीं किया, सिवाय इसके कि 2024 में HMD फोन का एक नया सेट आने वाला है। HMD क्रेस्ट और क्रेस्ट मैक्स 5G जैसे डिवाइस की घोषणा हाल ही में की गई थी और कंपनी अब एक नया फोन पेश करने की तैयारी कर रही है।
कब लॉन्च होगा बार्बी फ्लिप फोन?
HMD बार्बी फ्लिप फोन 28 अगस्त को लॉन्च होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
क्या होगा खास?
- डिजाइन: फोन का डिजाइन बार्बी थीम पर बेस्ड होगा और यह पिंक कलर में आएगा।
- सॉफ्टवेयर: माना जा रहा है कि यह फोन S20+ या KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
- कीमत: यह फोन बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
- फीचर्स: फोन में बाहरी डिस्प्ले नहीं होगी। इसमें एक डिस्प्ले और एक कीपैड होगा।
क्या भारत में भी होगा लॉन्च?
HMD ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह फोन भारत में लॉन्च होगा या नहीं। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में भारत में क्रेस्ट सीरीज लॉन्च की है, जिससे ये उम्मीद की जा सकती है कि बार्बी फ्लिप फोन भी भारतीय बाजार में आएगा। इन क्रेस्ट सीरीज के फोन्स की कीमत क्रमशः 14,499 रुपये और 16,499 रुपये से शुरू होती है। ये फोन अमेजन पर उपलब्ध हैं।
बार्बी फोन के अलावा, HMD ने हाल ही में कुछ प्रोडक्ट्स की घोषणाएं की हैं। कंपनी ने पहले देश में नोकिया-ब्रांडेड डिवाइस पेश किए थे। इसी तरह, स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 SoC और 108-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरों के साथ HMD स्काईलाइन का इस महीने की शुरुआत में यूरोप में पेश किया गया था।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
5 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines