HMD Barbie Flip Phone: नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने हाल ही में एक नए फ्लिप फोन टीज किया है। यह बार्बी फ्लिप फोन होने वाला है जिसे जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। फोन को शुरुआत में अगस्त 2024 में कुछ क्षेत्रों में लॉन्च किया गया था। फ्लिप फीचर फोन पिंक कलर में बार्बी की खूबसूरती को दिखाता है। साथ में आने वाले एक्सेसरीज, जैसे बैक कवर, चार्जर और बैटरी भी पिंक कलर के अलग-अलग शेड में आते हैं। फोन में बार्बी थीम वाला यूजर इंटरफेस भी है। बार्बी फ्लिप फोन, जिसका कवर डिस्प्ले मिरर की तरह काम करता है, एक ज्वेलरी बॉक्स स्टाइल केस में आता है।
HMD बार्बी फ्लिप फोन लॉन्च डिटेल्स
HMD बार्बी फ्लिप फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, कंपनी ने एक एक्स पोस्ट में इसे कंफर्म किया है। देश में हैंडसेट की सटीक लॉन्च डेट अभी कंफर्म नहीं है। हालांकि X पोस्ट पर देखे गए फोन का डिजाइन मौजूदा ग्लोबल वैरिएंट जैसा है। जल्द ही कंपनी फोन की लॉन्च डेट को भी कंफर्म कर सकती है।
रियर कैमरा के साथ मिलेगा LED फ्लैश
HMD बार्बी फ्लिप फोन के ग्लोबल वैरिएंट में 2.8 इंच की QVGA स्क्रीन और 1.77 इंच की QQVGA कवर डिस्प्ले मिलती है, जो मिरर का भी काम करती है। यह Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसे 64MB RAM और 128MB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 0.3-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट भी होगी।
ये भी पढ़ें : 100 में से 80 लोग नहीं जानते Google Map का ये हिडन फीचर, टाइम पर पहुंचने में करता है मदद!
मिलेगी खास गेम
HMD का बार्बी फ्लिप फोन जाहिर तौर पर पावर पिंक शेड में पेश किया गया है। यह फोन अंधेरे में ग्लो भी करता है। जब फोन चालू होता है, तो ‘हाय बार्बी’ आवाज यूजर्स का वेलकम करती है। फोन बार्बी-थीम वाले UI के साथ S30+ OS पर चलता है। यह प्री-इंस्टॉल बीच-थीम वाले मालिबू स्नेक गेम के साथ आता है।
1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी
फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का टॉक टाइम देता है। HMD बार्बी फ्लिप फोन के साथ आने वाली बैटरी और चार्जर गुलाबी रंग की हैं। यह 4G, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाइप-C कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। अमेरिका में इसकी कीमत 129 डॉलर यानी करीब 10,800 रुपये है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines