HMD Arrow launch Specification: क्या आप भी नोकिया फोन्स को मिस कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको बता दें नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल भारत में जल्द ही अपना पहला एचएमडी-ब्रांडेड स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले, कंपनी ने फोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। कंपनी का ये पहला HMD-ब्रांडेड स्मार्टफोन ‘HMD एरो’ के नाम से पेश किया जाएगा।
अलग-अलग नामों से हुआ लॉन्च
हालांकि कंपनी ने अलग-अलग मार्केट में स्मार्टफोन को अलग-अलग नामों का पेश किया है। उदाहरण के लिए, NokiaMob के अनुसार, HMD के पहले डिवाइस को यूरोप में पल्स के नाम से पेश किया था जबकि अमेरिका में कंपनी ने इसे वाइब के नाम से लॉन्च किया है। वहीं अब कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में ‘HMD एरो’ के नाम से लॉन्च करने जा रही है।
होगा बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन
फोन के नाम की घोषणा एचएमडी के ऑफिशियल स्मार्टफोन पार्टनर राजस्थान रॉयल्स के एक्स हैंडल पर 45 सेकंड की क्लिप में की गई है। कंपनी इस हैंडसेट को भारत का सबसे तेज स्मार्टफोन बता रही है। कंपनी का कहना है कि आगामी हैंडसेट में जबरदस्त कैमरे, डिस्प्ले और शानदार डिजाइन देखने को मिलेगा। Gizmochina की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैंडसेट एक बजट-सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा और एचएमडी पल्स के समान फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : WhatsApp New Update: नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट, कंपनी ला रही है कमाल का अपडेट
HMD Arrow के स्पेसिफिकेशंस
एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एरो एचएमडी पल्स का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है, जिसमें 480nits ब्राइटनेस के साथ 6.56-इंच HD+ IPS 90Hz स्क्रीन देखने को मिल सकती है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें Unisoc T606 4G चिपसेट मिल सकता है और यह एंड्रॉइड 14-बेस्ड ओएस पर रन करता है। एचएमडी फोन के साथ दो ओएस और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने वाले हैं। इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
मिलेगा दमदार कैमरा
जहां तक कैमरा की बात है, HMD एरो में फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, एक हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट हो सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर और IP52 रेटिंग मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन और 6GB रैम और 64GB स्टोरेज में लॉन्च हो सकता है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
25 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines