नई दिल्ली। अगर आप इस गर्मी में एक ऐसा AC ढूंढ रहे हैं जो तेज कूलिंग के साथ स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करे, तो Hisense Intelli Cool Pro 1.5 Ton AC आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, यह AC सिर्फ 3 स्टार रेटेड है तो बिजली का बिल 5-स्टार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा जरूर आएगा।

कूलिंग कितनी जबरदस्त?
सबसे पहले बात करते हैं इसकी कूलिंग को लेकर तो। इस AC में QSD Rapid Inverter Technology दी गई है, जो कमरे को बहुत तेजी से ठंडा करने का दावा करती है। खास बात यह है कि यह AC 52 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देने में सक्षम है। यानी उत्तर भारत की भीषण गर्मी में भी आपको कूलिंग को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसमें 5-in-1 Convertible Technology मिलती है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को एडजस्ट कर सकते हैं। इससे बिजली की बचत भी होती है और AC की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है।

---विज्ञापन---

एयरफ्लो की बात करें तो इसमें 4-Way Swing और 3D Cool Airflow दिया गया है, जो कमरे के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करता है। लगभग 150 से 180 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए यह AC ठीक-ठाक माना जा सकता है। एयर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें 4-in-1 Healthy Filter दिया है, जो धूल और छोटे कणों को फिल्टर करने में मदद करता है। इसके अलावा Self-Clean फीचर भी मिलता है और कंपनी के मुताबिक AC के अंदर नमी और गंदगी जमा होने की संभावना कम हो जाती है।

---विज्ञापन---

कितना ज्यादा मजबूत?
बिल्ड क्वालिटी के मामले में भी यह AC काफी मजबूत नजर आता है। इसमें 100% Grooved Copper Tubing और Anti-Corrosive Fin Coating दी गई है, जो लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस और टिकाऊपन सुनिश्चित करती है।

---विज्ञापन---

शामिल हैं स्मार्ट फीचर्स
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें Built-in Wi-Fi मिलता है। आप इसे अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में Voice Commands को सपोर्ट करता है, जो इसे और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाता है। हालांकि यह AC 3-Star Energy Rating के साथ आता है, इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता सबसे कम बिजली खपत है, तो 5-Star मॉडल बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

कीमत और फैसला
कीमत की बात करें तो यह AC आमतौर पर 32,490 से ₹36,990 के बीच उपलब्ध रहता है। अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑफर्स के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है। कुल मिलाकर, Hisense Intelli Cool Pro 1.5 Ton AC उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो तेज़ कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स, अच्छी बिल्ड क्वालिटी और किफायती कीमत का संतुलित पैकेज चाहते हैं। यदि आपका बजट 30 से 35 हजार रुपये के आसपास है, तो यह AC आपकी शॉर्टलिस्ट में हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ 3-स्टार रेटिंग के साथ आता है और ब्रांड की सर्विस नेटवर्क कुछ शहरों तक ही सीमित है।

---विज्ञापन---