Hindware i-Foldable Air Cooler: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और तापमान हद से ज्यादा बढ़ने लगा है जिस वजह से सिर्फ पंखे में रहना मुश्किल है। इसलिए घर में अब कूलर या एसी की जरूरत बढ़ गई है। हालांकि, एसी की कीमत और उसे दिन भर चलाने से आने वाला अधिक बिल झेलना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। इसलिए आज हम आपके लिए एक किफायती कूलर लेकर आए हैं जो किसी एसी से कम नहीं है।
दरअसल, आज हम आपको जिस कूलर के बारे में बताने जा रहे हैं वो बेहद ही अनोखा है। कोलिंग के मामले में बेहतरीन और डिजाइन में जबरदस्त है। ये किसी अटैची की तरह फोल्ड हो सकता है, जिसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है। आइए इस फोल्डेबल कूलर के बारे में जानते हैं।
Hindware i-Fold Air Cooler
हम हिंदवेयर आई-फोल्ड 90L डेजर्ट एयर कूलर की बात कर रहे हैं, जो गर्मी में ठंडक और आसानी से फोल्ड हो सकता है। अगर आपके यहां स्पेस कम है तब भी आप इसे आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे टेबल के नीचे भी रख सकते हैं। इसका वजन 13.9 किलोग्राम है।
Hindware i-Foldable Air Cooler Specs
बात करें खासियत की तो थोड़ी देर कमरे को बंद करे इस कूलर को चलाने से एसी भी फेल हो सकता है। इसमें हनीकॉम्ब पैटर्न वाले कूलिंग पैड है जिससे ठंडी हवा आने में मदद मिलती है। ये कूलर सिर्फ स्पेस कम नहीं लेता बल्कि आपके रूम को जल्दी ठंडा करने के भी काम आ सकता है। ऐसे में आपके बिजली के बिल में भी ज्यादा खर्चा नहीं आ सकेगा।
Hindware i-Foldable Air Cooler Price
इस कूलर में वॉटर लेवल चेक करने की सुविधा मिलती है जिससे पता चल सकता है कि इसमें कितना पानी बचा है। कीमत की बात करें तो आप 15 हजार रुपये से कम में इसे खरीद सकते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कूलर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 13,799 रुपये है, जबकि ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत और कम हो सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
4 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
8 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines