भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple यूजर्स के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें Apple डिवाइस पर साइबर अटैक का हाई रिस्क बताया गया है। CERT-In ने बताया कि कई Apple डिवाइस साइबर क्रिमिनल का निशाना बन सकते हैं। इसमें iPhone, iPad, MacBook जैसे डिवाइस को शामिल किया गया है। यहां तक कि कंपनी के ब्राउजर Safari पर भी खतरे की आशंका है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
एजेंसी ने दी सलाह
जानकारी के लिए बता दें कि CERT-In एक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंदर काम करती है। CERT-In ने कुछ समय पहले ही हाई रिस्क की जानकारी के साथ एडवाइजरी जारी की और बताया कि Apple यूजर्स को अपने डिवाइस में उचित अपडेट के तुरंत इंस्टॉल कर लेना चाहिए।
CERT-In ने कहा कि Apple प्रोडक्ट में कई कमिया सामने आई हैं, जिससे iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS, visionOS और Safari के अलग-अलग वर्जन प्रभावित हुए हैं। ये किसी आग्रेनाइजेशन में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस के साथ-साथ पर्सनल डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल हो रहे प्रोडक्ट को भी निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा ये आपके पर्सनल डेटा को एक्सेस करने के साथ-साथ सर्विस डिनायल जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
Apple
ये डिवाइस हो सकते हैं प्रभावित
CERT-In ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इन सॉफ्टवेयर वर्जन की जानकारी दी गई है, जो इससे प्रभावित हो सकते हैं।
- 18.1 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन
- 17.7.1 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन
- 15.1 से पहले के Apple macOS Sequoia वर्जन
- 14.7.1 से पहले के Apple macOS Sonoma वर्जन
- 13.7.1 से पहले के Apple macOS Ventura वर्जन
- 11.1 से पहले के Apple watchOS वर्जन
- 18.1 से पहले के Apple tvOS वर्जन
- 2.1 से पहले के Apple visionOS वर्जन
- 18.1 से पहले के Apple Safari वर्जन
क्या करें यूजर्स?
CERT-In ने सलाह दी है कि इस समस्या से बचने के लिए Apple यूजर्स को अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन के साथ अपडेट कर लेना चाहिए। बता दें कि Apple ने हाल ही में iPhone यूजर्स के लिए लेटेस्ट अपडेट iOS 18.1 जारी किया है।
यह भी पढ़ें – Flipkart Sale में खरीदें ये 3 सबसे सस्ते 5G फोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
11 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
12 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
14 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
15 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
16 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines