iPhone, iPad, MacBook यूजर्स सावधान! कहीं आप न हो जाए हैकिंग का शिकार

सरकार ने एक नई एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत बहुत से Apple डिवाइस को साइबर क्रिमिनल से खतरा होने की बात कहीं गई है।

Apple

Apple

विज्ञापन

एजेंसी ने दी सलाह

जानकारी के लिए बता दें कि CERT-In एक साइबर सिक्योरिटी एजेंसी है,  जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंदर काम करती है। CERT-In ने कुछ समय पहले ही हाई रिस्क की जानकारी के साथ एडवाइजरी जारी की और बताया कि Apple यूजर्स को अपने डिवाइस में उचित अपडेट के तुरंत इंस्टॉल कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

CERT-In ने कहा कि Apple प्रोडक्ट में कई कमिया सामने आई हैं, जिससे iOS, iPadOS, macOS, tvOS, watchOS, visionOS और Safari के अलग-अलग वर्जन प्रभावित हुए हैं। ये किसी आग्रेनाइजेशन में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस के साथ-साथ पर्सनल डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल हो रहे प्रोडक्ट को भी निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा ये आपके पर्सनल डेटा को एक्सेस करने के साथ-साथ सर्विस डिनायल जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।

Apple

Apple

विज्ञापन

ये डिवाइस हो सकते हैं प्रभावित

CERT-In ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमें इन सॉफ्टवेयर वर्जन की जानकारी दी गई है, जो इससे प्रभावित हो सकते हैं।

  • 18.1 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन
  • 17.7.1 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन
  • 15.1 से पहले के Apple macOS Sequoia वर्जन
  • 14.7.1 से पहले के Apple macOS Sonoma वर्जन
  • 13.7.1 से पहले के Apple macOS Ventura वर्जन
  • 11.1 से पहले के Apple watchOS वर्जन
  • 18.1 से पहले के Apple tvOS वर्जन
  • 2.1 से पहले के Apple visionOS वर्जन
  • 18.1 से पहले के Apple Safari वर्जन

क्या करें यूजर्स?

CERT-In  ने सलाह दी है कि इस समस्या से बचने  के लिए Apple यूजर्स को अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन  के साथ अपडेट कर लेना चाहिए। बता दें कि Apple ने हाल ही में iPhone यूजर्स के लिए लेटेस्ट अपडेट iOS 18.1 जारी किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ