High Risk Warning for Google Chrome Users: CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Google Chrome यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। अपने लेटेस्ट Vulnerability नोट CIVN-2024-0170 में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च टीम ने Google के ब्राउजर में कई बड़ी खामियों के बारे में बताया है, जिसका हैकर्स फायदा उठा कर यूजर्स के डिवाइस पर पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं यहां तक कि उनके डाटा को भी चुरा सकते हैं। जिसमें आपके पर्सनल डेटा से लेकर फाइनेंशियल डाटा भी शामिल हो सकता है।
इन हिस्सों में मिली खामियां
एंगल और डॉन में हीप बफर ओवरफ्लो में यह खामी मिली है। यह Vulnerability तब होती है जब कोई प्रोग्राम मेमोरी के एक Allocated एरिया में ज्यादा डेटा Write करने की कोशिश करता है। इससे प्रोग्राम क्रैश हो सकता है या हैकर्स इसकी मदद से आपके ब्राउजर पर कोड इंजेक्ट और यहां तक की उन्हें एडिट भी कर सकते हैं।
फ्री Scheduling में भी खामी मिली है। यह Vulnerability तब होती है जब कोई प्रोग्राम मेमोरी का एक हिस्सा खाली कर देता है लेकिन बाद में इसका यूज करने की कोशिश करता है तो इससे प्रोग्राम क्रैश या हैकर्स को अनएक्सपेक्टेड कोड एक्सेक्यूट करने की परमिशन दे रहा है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
हैकर्स ले सकते हैं पूरा कंट्रोल
CERT-in का कहना है कि अगर कोई हैकर इन खामियों का यूज करता है, तो वे विक्टिम के कंप्यूटर पर पूरा कंट्रोल ले सकते हैं। इससे उन्हें सेंसिटिव डेटा चुराने, मैलवेयर इंस्टॉल करने या किसी और कंप्यूटर पर अटैक करने की परमिशन मिल जाती है।
Google Chrome के इस वर्जन में खामियां
CERT-In ने विंडोज और मैक के लिए 125.0.6422.76/.77 वर्जन पर चल रहे क्रोम और लिनक्स के लिए 125.0.6422.76 से पहले के क्रोम वर्जन पर इन खामियों को पाया है।
कैसे रखें खुद को सेफ?
CERT-In ने इस खतरे से बचने के लिए अभी अपने Google Chrome को अपडेट करने की सलाह दी है। Google ने इन खामियों को दूर करने के लिए पहले ही पैच जारी कर दिए हैं। इसके लेटेस्ट वर्जन के साथ, जो विंडोज और मैक के लिए 125.0.6422.76/.77 है और लिनक्स के 125.0.6422.76 वर्जन पर इन खामियों को फिक्स किया गया है। आप भी अभी इसे अपडेट कर लें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines