High-Risk Warning for Apple Users: एंड्राइड फोन्स के मुकाबले आज iPhones तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। वहीं iOS दुनिया भर में सबसे अधिक यूज किए जाने वाले ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक बन गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 40 मिलियन तो वहीं दुनियाभर में 1.46 बिलियन से अधिक iPhone यूजर्स हैं। बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ इन डिवाइस पर खतरा भी उतना ही बढ़ गया है।
iOS और iPadOS को अक्सर साइबर हमलों का निशाना बनाया जाता रहा है, जो यूजर्स को काफी इफेक्ट कर सकता है। वहीं भारत सरकार भी ऐसी मालिसियस एक्टिविटीज पर नजर बनाए रखती है। वहीं अब हाल ही में सरकार ने iOS 16.7.1 से पहले के Apple iOS और iPadOS वर्जन यूज करने वाले यूजर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें : 5,000mAh की बैटरी कीमत 8 हजार रुपये से भी कम, साथ ही मिलेंगे कई बढ़िया फीचर्स
इन डिवाइस पर मंडरा रहा खतरा
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि iOS 16.7.1 से पहले के वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस के ऊपर खतरा बना हुआ है। इसमें आईफोन 8 और बाद के डिवाइस, आईपैड प्रो के सभी मॉडल, आईपैड एयर थर्ड Gen और बाद के डिवाइस शामिल हैं।
CERT-In रिपोर्ट से Apple iOS और iPadOS में कई खामियों का पता चला है, जिनका यूज स्कैमर्स आपके डिवाइस को कंट्रोल करने और प्राइवेट डाटा चुराने के लिए कर सकते हैं। हालांकि iPhone मेकर Apple अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए नियमित रूप से अपडेट जारी करता रहता है लेकिन कई यूजर्स अपडेट नहीं करते हैं।
इससे उनके iPhone और iPad की सिक्योरिटी पर खतरा बना रहता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन खामियों का यूज करके कोई भी हैकर आपके डाटा को आसानी से चुरा सकता है। इस लिए हमेशा अपने डिवाइस को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर ही यूज करें।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines