भारत समेत दुनियाभर में मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ह्वाट्सएप (WhatsApp) के करोड़ों यूजर्स हैं. भारत में करीब 200 मिलियन लोग ह्वाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. हाल ही में ट्विटर (एक्स) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ह्वाट्सएप यूजर्स ने एप को एक्सेस ना कर पाने की शिकायत की. कई यूजर्स ने बताया कि वो अपना ह्वाट्सएप अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स का दावा है कि उनका अकाउंट बिना पहले दी गई किसी जानकारी के ह्वाट्सएप द्वारा अंडर रिव्यू में डाल दिया गया है. यूजर्स ना ही मैसेज भेज पा रहे हैं और ना ही कॉल जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर पा रहे हैं.
ह्वाट्सएप यूजर्स को दिखाई दिया ऐसा मैसेज
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भारतीय समयानुसार सोमवार रात करीब 8 बजे से कई यूजर्स के अकाउंट पर एक मैसेज दिखाई देने लगा. मैसेज में लिखा था कि उनके अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस की जानकारी की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने ह्वाट्सएप की शर्तों का उल्लंघन तो नहीं किया है. मैसेज में यह भी कहा गया कि जांच करीब 24 घंटे तक चलेगी और रिव्यू रिजल्ट यूजर्स को बता दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: क्या एक्सटेंशन बोर्ड के इस्तेमाल से बढ़ता है बिजली का बिल? जानिए क्या है असली सच
WhatsApp ने दिया शिकायतों का जवाब
हालांकि, यूजर्स का कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं किया था और उन्हें अकाउंट रिव्यू में डालने से पहले कोई चेतावनी भी नहीं मिली. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनका अकाउंट बिना किसी स्पष्ट कारण के ब्लॉक कर दिया गया, जिससे उनके जरूरी काम रुक गए हैं. इस पर WhatsApp के प्रवक्ता ने स्वीकार किया कि कंपनी की ऑटोमेटेड सिस्टम कभी-कभी गलत फैसले भी ले सकती है.
उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई करती है जो प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करते हैं, ताकि अन्य यूजर्स की सुरक्षा बनी रहे. हालांकि, कुछ मामलों में ऐसे अकाउट्स भी जांच के दायरे में आ जाते हैं, जिनका अवैध गतिविधियों से कोई लिंक नहीं होता. ऐसी स्थिति में कंपनी जल्द से जल् रिव्यू पूरा कर अकाउंट बहाल करने का प्रयास करती है.
यह भी पढ़ें: Flipkart इस तारीख से शुरू करेगा फूड डिलीवरी सर्विस, Zomato और Swiggy की बढ़ेगी टेंशन
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines