Happy New Year scam: नए साल 2026 का जश्न शुरू होने वाला है और लोग अपनों को शुभकामनाएं भेजने में जुटे हैं. लेकिन इसी मौके का फायदा उठाकर साइबर अपराधी एक खतरनाक स्कैम फैला रहे हैं. WhatsApp पर Happy New Year के नाम से भेजा जा रहा एक मैसेज और उसके साथ आई APK फाइल आपके मोबाइल को हैक कर सकती है और एक क्लिक में आपकी मेहनत की कमाई उड़ सकती है. इसलिए जश्न के साथ-साथ सतर्क रहना भी बेहद जरूरी है.
कैसे शुरू होता है यह न्यू ईयर स्कैम
यह ठगी आमतौर पर एक सामान्य से WhatsApp मैसेज से शुरू होती है. मैसेज में आपको नए साल की शुभकामनाएं दी जाती हैं और साथ में एक फाइल अटैच होती है. इसमें लिखा होता है कि “स्पेशल न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड” या “फोटो” देखने के लिए इस फाइल को डाउनलोड करें और दूसरों के साथ शेयर करें.
APK फाइल डाउनलोड करते ही फंस जाता है फोन
जैसे ही कोई यूजर उस APK फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है, असल खेल शुरू हो जाता है. यह फाइल कोई ग्रीटिंग कार्ड नहीं, बल्कि एक खतरनाक मैलवेयर होती है. इसे इंस्टॉल करते ही हैकर्स को आपके मोबाइल का कंट्रोल मिल सकता है.
इंस्टॉल के बाद फोन में दिखने लगते हैं अजीब संकेत
पीड़ितों के मुताबिक, फाइल इंस्टॉल होने के कुछ घंटों के अंदर मोबाइल में अजीब हरकतें शुरू हो जाती हैं. ऐप्स अपने आप खुलने लगते हैं, फोन स्लो हो जाता है और बिना अनुमति के कॉन्टैक्ट्स व गैलरी का एक्सेस मिल जाता है. सबसे बड़ा खतरा यह है कि बैंक ऐप्स और UPI के जरिए अनधिकृत ट्रांजेक्शन भी हो सकते हैं.
साइबर एक्सपर्ट्स क्यों बता रहे हैं इसे बेहद खतरनाक
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की APK फाइलें बैकग्राउंड में चुपचाप काम करती हैं. यूजर को भनक तक नहीं लगती और स्कैमर्स को डिवाइस का रिमोट एक्सेस मिल जाता है. त्योहारों के दौरान लोग भावनाओं में बहकर जल्दी क्लिक कर देते हैं, जिसका फायदा ठग उठाते हैं.
पुलिस और साइबर विंग की सख्त चेतावनी
देशभर में पुलिस ने इस स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है. पुलिस के मुताबिक, जालसाज WhatsApp, SMS और ईमेल के जरिए ऐसे खतरनाक लिंक और APK फाइलें भेज रहे हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज, लिंक या फाइल पर क्लिक न करें.
आखिर APK फाइल होती क्या है
जैसे कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए .exe फाइल होती है, वैसे ही एंड्रॉयड फोन में ऐप्स के लिए APK फाइल का इस्तेमाल होता है. सुरक्षित तरीका यही है कि ऐप्स केवल Google Play Store से ही डाउनलोड किए जाएं. मैसेज या वेबसाइट से सीधे APK डाउनलोड करना ‘साइडलोडिंग’ कहलाता है, जो बेहद जोखिम भरा होता है.
स्कैम मैसेज को कैसे पहचानें
ऐसे मैसेज अक्सर जल्दीबाजी पैदा करते हैं, जैसे “अभी डाउनलोड करें”, “अभी देखें”, “ऑफर खत्म होने वाला है”. अनजान नंबर से आए ग्रीटिंग मैसेज के साथ अगर कोई फाइल जुड़ी हो, तो तुरंत सतर्क हो जाएं. कई बार ऐसे मैसेज में स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां भी होती हैं.
याद रखें, आपकी सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा
कोई भी बैंक या भरोसेमंद कंपनी कभी भी मैसेज पर OTP, पिन या बैंक डिटेल्स नहीं मांगती. नए साल की शुभकामनाएं जरूर भेजें, लेकिन किसी भी अनजान लिंक या फाइल से दूरी बनाए रखें.
ये भी पढ़ें- New Year 2026: जरा सी लापरवाही और बिगड़ जाएगा नया साल, न्यू ईयर पार्टी में की ये गलती पड़ेगी भारी
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
7 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines