Happy Mother's Day Wishes: घर से रहते हैं दूर तो ऐसे करें मां को WhatsApp पर मदर्स डे पर विश
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Happy Mother’s Day 2023 Wishes: काम या पढ़िया या फिर अन्य किसी वजह से क्या आप भी अपनी मां के साथ नहीं रहते हैं? ऐसे में समझ नहीं पा रहे कि कैसे उन्हें खास तरह से मदर्स डे की शुभकामनाएं दें? तो आप व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें खास तरह से विश कर सकते हैं।
प्यार भरे संदेश या शायरियों को ना अपनाकर आप चाहें तो स्टिकर्स से अपनी मां के प्रति प्यार जता सकते हैं। आज हम आपके एक आसान तरीका लेकर आए हैं जिससे व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर स्टिकर्स के जरिए मदर्स डे विश कर सकते हैं। आइए Happy Mother’s Day 2023 Wish Stickers के बारे में विस्तार से जानते हैं।
सबसे पहले इंस्टाग्राम को ओपन करें। आप चाहें तो इंस्टा पर पोस्ट या स्टोरी के जरिए भी अपनी मॉम को खास तरह से विश कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें इंस्टा मैसेज पर जाकर भी मदर्स डे विश कर सकते हैं। इसके लिए अपनी मम्मी के चैट पर जाएं और नीचे की ओर टेक्स्ट-टाइपिंग बार के बराबार में एक स्टिकर आइकन दिखेगा, उस पर क्लि करें।
यहां से आप मदर्स डे स्टिकर्स सर्च करके अपनी मॉम को सेंड कर सकते हैं। चाहें तो कुछ जीआईएफ भी भेज सकते हैं। इसके अलावा प्यार भरा को संदेश भी सेंड कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: