इस देश में गर्मी तेज पड़ रही है। दिन में तापमान 40 डिग्री क्रॉस कर जाता है। गर्मी से राहत पाने के लिए AC (एयर कंडीशनर) बेहतर ऑप्शन साबित होते हैं। गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए Haier लेकर आये हैं Gravity सीरीज एयर कंडीशनर नई रेंज, जिसकी कीमत 51,990 रुपये से शुरू होती है। हायर की नई ग्रैविटी सीरीज में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल फीचर है और इसका डिजाइन भी बेहद प्रीमियम है। कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला AI Climate Control AC है। इसके डिजाइन में टेक्सटाइल इंस्पायर्ड फैब्रिक फिनिश देखने को मिलती है।
10 सेकंड में कमरा बन जाएगा शिमला!
हायर की नई ग्रैविटी सीरीज सीरीज में सुपरसोनिक कूलिंग का फीचर मिलता है, जो सिर्फ 10 सेकंड्स में AC के कंप्रेसर को शुरू कर देता है। कंपनी के मुताबिक ये AC टर्बो मोड में 20-मीटर तक एयर फैंकता करता है। इसमें हेक्सा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है। ये AC यूजर की जरूर के हिसाब से ऑटोमेटिक भी काम कर सकता है।
AI क्लाइमेट असिस्टेंट टेक्नोलॉजी
हायर की ग्रैविटी सीरीज को लेकर कंपनी ने बताया कि यह रियल टाइम में इन-डोर और आउटडोर कंडीशन को समझकर कूलिंग करता है। AI इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग का फीचर भी इसमें मिलता है, जो HaiSmart ऐप पर यूजर्स को AC यूज की पूरी जानकारी देता है। इसके अलावा नए एयर कंडीशनर में AI ECO मोड मिलता है।
नई ग्रैविटी सीरीज की फिट और फिनिशिंग काफी अच्छी है और यह लंबे समय तक आपका साथ नहीं छोड़ने वाली। यह AC 60°C तक के गर्म तापमान में भी जबरदस्त कूलिंग और परफॉरमेंस देता है। यह बड़े कमरे को भी तुरंत ठंडा कर सकता है। Hyper PCB में फायर-रेसिस्टेंट मटीरियल और स्मार्ट सेंसर लगे हैं, जिससे यह हर मौसम में स्थिर कूलिंग देता है।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में खुद चेक करें AC का कितना बिल? वेबसाइट पर जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
22 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines