Haier Gravity AI Split AC Review: भयंकर गर्मी और उमस की शहरों में वजह से गर्मी काफी बढ़ रही है। बिना AC (Air conditioner) घरों में रहना थोड़ा मुश्किल है। आजकल बाजार में एक से बढ़कर एक AC आने लगे हैं जिन्हें आप अपनी बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। अगर आप अपने घर के लिए स्प्लिट AC की तलाश में है तो Haier का नया Gravity Series AI क्लाइमेट कंट्रोल स्मार्ट स्प्लिट एयर कंडीशनर (HSU19G-MZAID5BN-INV) आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इस AC की सबसे खास बात ये है कि 60 डिग्री टेम्प्रेचर में भी यह AC जबरदस्त कूलिंग देने की छमता रखता है। इस AC को हमें टेस्ट किया है। क्या यह वाकई पैसा वसूल है है? आइये जानते हैं…
डिजाइन और फील
Haier Gravity AI Split की क्वालिटी काफी प्रीमियम है। इसकी फिट और फिनिशिंग इम्प्रेस करती है। यह दिखने में बेहद स्टाइलिश है और किसी भी कमरे में अच्छा नजर आएगा। इंडोर यूनिट में काफी अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इनडोर यूनिट का वजन 15 किलोग्राम है। वहीं इसके आउटडोर यूनिट का वजन 32 किलोग्राम के आसपास है।
स्मार्ट रिमोट
Haier AC के साथ एक छोटा-सा रिमोट मिलता है जिसका डिजाइन वाकई इम्प्रेस करता है।रिमोट ऑन-ऑफ, टेम्परेचर, टाइमर, फैन स्विंग, कन्वर्टेबल मोड, टर्बो, सेल्फ क्लीन, हेल्थ, ड्राई, स्लीप,कूल, और ईको जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह तेजी से काम करता है।
10 सेकंड में सुपर कूलिंग
Haier का यह एयर कंडीशनर 10 सेकंड में सुपर कूलिंग करने का दम रखता है। यह कमरे को 20 गुना तेजी से ठंडा करता है। इतना ही नहीं 60 डिग्री तापमान में भी बेहतरीन कूलिंग देने में सक्षम हैं। खास बात ये है कि इस AC में स्मार्ट कन्वर्टिबल फीचर दिया है जिसकी मदद से AC के टन की कैपेसिटी को कम किया जा सकता है। इसमें 1.6 टन को 0.8 टन तक लाया जा सकता है।
इस फीचर को रिमोट पर मौजूद ECO बटन को दबाकर एक्टिवेट किया जा सकता है। ये फीचर वाकई कमाल है जो बिजली की भी बचत करता है। Haier एयर कंडीशनर के स्मार्ट फीचर्स AC को फोन से कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं। इसे वॉइस असिस्टेंट के जरिए भी कमांड दी जा सकती है। Smart Haier App से यूजर्स अपना खुद का 7-दिनों का कूलिंग स्केड्यूल बना सकते हैं।
21 मिनट में सेल्फ क्लीन
हायर के इस AC की सबसे खास बात ये है कि इसमें फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन की सुविधा मिलती है।आप खुद इस AC को क्लीन कर सकते हैं। बस आपको रिमोट पर दिए गये सेल्फ क्लीन बटन को प्रेस करना है और 21 मिनट में इंडोर यूनिट क्लीन हो जाएगा। यह AC वायरस से भी सुरक्षा देता है।
जब आप फर्स्ट सेल्फ क्लीन फीचर को एनेबल करेंगे तो AC की कॉयल में मौजूद सारी डस्ट की सफाई हो जाएगी। थोड़ी देर में सारा गंद पानी बनकर पाइप से निकल जाएगा। इस टेक्नोलॉजी से यूजर्स 65 प्रतिशत तक बिजली बचा सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
Haier Gravity AI Split AC को आप फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं इसकी कीमत 49,990 रुपये। कंपनी प्रोडक्ट पर एक साल और कंप्रेसर पर पूरे 10 साल की वारंटी दे रही है।
बॉक्स में क्या मिलता है?
बॉक्स में आपको एक 1 इनडोर यूनिट, 1 आउटडोर यूनिट, रिमोट कंट्रोल, 2 AAA बैटरी, यूजर मैनुअल, वारंटी कार्ड, इंडोर यूनिट वॉल माउंट, पॉली-ई-फोम से लिपटी कॉपर ट्यूब (3 मीटर), बिजली आपूर्ति कॉर्ड– इनडोर से आउटडोर कनेक्शन(3.5 मीटर) और ये बॉक्स सील पैक आता है।
नतीजा
Haier Gravity AI Split AC एक जबरदस्त मॉडल है। इसकी परफॉरमेंस निराश होने का मौका ही नहीं देती। कंपनी प्रोडक्ट पर 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दी रही है, वहीं कंप्रेसर पर 12 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इसकी कीमत सही है जो ग्राहकों को आकर्षित करेगी। यह वाकई फुल वैल्यू फॉर मनी Split AC है।
टॉप फीचर्स
10 सेकंड्स में सुपरसोनिक कूलिंग
7-इन-1 इंटेली कन्वर्टिबल
AI क्लाइमेट कंट्रोल
60 डिग्री टेम्प्रेचर में भी कूलिंग
20 मीटर लॉन्ग एयर थ्रो
एनर्जी सेविंग
बिजली के बिल पर कंट्रोल
फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन
हाइपर स्ट्रांगर PCB
रेटिंग: 4.9/5
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines