GTA 6 Trailer Update: लाखों Gamers का जल्द ही इंतजार खत्म हो सकता है। जी हां, जिस गेम का पूरी गेमिंग कम्युनिटी इंतजार कर रही है उससे जुड़ा बड़ा लीक सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि गेम का जल्द ही सेकंड ट्रेलर आ रहा है। काफी टाइम से GTA 6 के फैंस हर दिन सेकंड ट्रेलर लॉन्च, गेम रिलीज की डेट का वेट कर रहे हैं। अब लीक्स रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रॉकस्टार गेम्स YouTube पर ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 के लिए एक नया वीडियो जारी करने की तैयारी कर रहा है। एक एक्स यूजर @GTASixJoker द्वारा किए गए दावों के अनुसार, GTA 6 का दूसरा ट्रेलर या नया वीडियो कुछ ही घंटों में लॉन्च हो सकता है।
जल्द जारी होगा वीडियो
X यूजर ने वेबसाइट कोड के एक स्क्रीनशॉट के साथ एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि वीडियो जल्द ही पब्लिक किया जा सकता है। इसने फिर से उन फैंस को एक्साइटेड कर दिया है जो गेम के लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। GTA 6 का नया वीडियो कुछ ही घंटों में YouTube पर प्रीमियर हो सकता है। रॉकस्टार द्वारा GTA 6 का पहला ट्रेलर जारी किए हुए एक साल से ज्यादा टाइम हो गया है और तब से दूसरे ट्रेलर लॉन्च की डेट को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है।
इस बीच @GTASixJoker द्वारा किए गए पोस्ट ने फैंस के बीच चर्चा को और बढ़ा दिया है। हालांकि, दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। X यूजर और इनसाइडर की लीक हुई जानकारी इस बात पर जोर देती है कि दावे की पुष्टि हो गई है क्योंकि वीडियो वेबसाइट के कोड में दिखाई दे रहा है।
GTA 6: कीमत
GTA 6 के रेगुलर वर्जन की कीमत 5,999 रुपये होने की उम्मीद है। अगर खास वर्जन की घोषणा की जाती है, तो इसकी कीमत 7,299 रुपये हो सकती है। प्री-लॉन्च ऑफर में थोड़ा डिस्काउंट मिल सकता है, लेकिन शुरुआत में कीमतों में बड़ी कटौती की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें : Redmi का 5G फोन सिर्फ 8,999 रुपये में, Flipkart New Year सेल की बेस्ट डील!
GTA 6: इन कंसोल पर चलेगी गेम
शुरुआत में गेम सिर्फ PlayStation 5 और Xbox Series X/S के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि, PC गेमर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर गेम को एक्सप्लोर करने के लिए 2026 तक इंतजार करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines