GTA 6 Launch and Price: अगर आप भी गेमिंग के दीवाने हैं, तो आपने शायद अगले साल रिलीज होने वाले मोस्ट अवेटेड गेम, GTA 6 के बारे में सुना ही होगा। रॉकस्टार गेम्स ने अपने पहले ट्रेलर में घोषणा कर दी है कि गेम 2025 में लॉन्च होगा। हाल ही में, कंपनी ने लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी हिंट दिया है जिसमें कहा जा रहा है कि गेम “फॉल 2025” में लॉन्च होगा। अब, इससे ये साफ हो गया है कि गेम के लॉन्च होने में अभी भी एक साल से ज्यादा समय बाकी है। फिर भी, GTA 6 के बारे में लीक्स रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आइए जानते हैं गेम से जुड़े सभी लीक्स…
PlayStation/XBox पर होगी लॉन्च
ऐसा कहा जा रहा है कि Xbox और PlayStation प्लेयर्स को PC प्लेयर्स से पहले GTA VI खेलने को मिलेगा, क्योंकि गेम पहले कंसोल पर और फिर PC पर लॉन्च हो सकती है। हालांकि, सभी PlayStation यूजर्स भी गेम के लॉन्च होते ही उसे खेलने में सक्षम नहीं होंगे।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार सोनी ने बताया है कि PlayStation के 118 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिनमें से आधे अभी भी PS4 का यूज कर रहे हैं। चूंकि GTA VI के खास तोर से PlayStation 5, Xbox सीरीज X/S और PS5 Pro पर उपलब्ध होने की उम्मीद है, PS4 पर अभी भी ये गेम खेलने का मौका नहीं मिलेगा। इन प्लेयर्स को अपने कंसोल को अपग्रेड करने की जरूरत पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
मिलेगा सबसे बड़ा मैप
GTA VI में रॉकस्टार गेम्स के हिस्ट्री का सबसे बड़ा मैप मिलने की उम्मीद है, यहां तक कि रेड डेड रिडेम्पशन 2 के मैप से भी ये मैप बड़ा होने वाला है। एक Reddit यूजर ने गेम के कुछ जगह के बारे में भी बताया है, जिसमें बताया है है इसमें फ्लोरिडा और जॉर्जिया के कुछ हिस्सों को कवर किया गया है। लेकिन फिर भी, रॉकस्टार गेम्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
अफवाह कीमत
गेम की सटीक कीमत अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि GTA 6 पिछले एडिशन्स की तुलना में ज्यादा महंगा हो सकता है। इस गेम की कीमत USD 59.99 यानी 4,993 रुपये से ज्यादा हो सकती है। रिलीज की डेट पास आने के साथ, दुनिया भर के गेमर्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
57 mins agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
20 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines