Reliance Jio 189 Plan: रिलायंस जियो ने कुछ दिन पहले प्रीपेड प्लान की ‘वैल्यू’ कैटेगरी को पूरी तरह से हटा दिया था। अब कंपनी एक प्लान को वापस लेकर आई है। वैल्यू कैटेगरी के तहत अब यूजर्स को वॉयस-ओनली प्लान मिलेंगे, जिनकी कीमत 448 रुपये और 1748 रुपये है। हालांकि इस कैटेगरी के तहत एक नई सब-कैटेगरी है, जिसे ‘अफोर्डेबल पैक्स’ कहा जाता है। जियो की इस सब-कैटेगरी के तहत अब 189 रुपये का प्लान है।
कुछ समय पहले ही हटाया था प्लान
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने किफायती प्लान्स में फिर से बदलाव किया है। कुछ समय पहले हटाए गए 189 रुपये प्रीपेड प्लान को अब फिर से पेश किया गया है। पहले यह प्लान 155 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन जुलाई 2024 में टैरिफ बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 189 रुपये कर दी गई थी। Jio ने इस प्लान को हटा दिया था, लेकिन अब यह प्लान फिर से उपलब्ध है।
189 रुपये प्लान के फायदे
Jio के 189 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कस्टमर्स को 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा इसमें 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान में JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। हालांकि, FUP (Fair Usage Policy) लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है।
Jio का सबसे किफायती प्लान
यह प्लान फिलहाल Jio का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान है, जो सीमित डेटा और लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो आप 199 रुपये प्लान भी ले सकते हैं। 199 रुपये वाले प्लान के साथ 1.5GB प्रति दिन डेटा, 18 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन की सुविधा मिलती है। हालांकि इसमें वैलिडिटी बहुत कम है।
क्या Jio 84 दिनों का नया किफायती प्लान लाएगा?
हालांकि अब तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि Jio कोई नया 84 दिनों का किफायती प्लान लाएगा या नहीं। हालांकि Bharti Airtel पहले से ही 548 रुपये में 84 दिनों का एक वैल्यू प्लान दे रहा है। हाल के दिनों में भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स में कई बदलाव किए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि Vodafone Idea (Vi) और Bharti Airtel आने वाले दिनों में अपने प्लान्स में और क्या बदलाव करते हैं।
यह भी पढ़ें- सैटेलाइट कनेक्टिविटी क्या? नेटवर्क बंद होने पर कैसे करती है काम, इमरजेंसी में काफी अहम
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines