Grand Theft Auto VI: वीडियो गेम डेवलपर कंपनी रॉकस्टार गेम्स (Rockstar Games) ने एक बार फिर गेमर्स को बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, कंपनी जल्द ही सबसे धांसू गेम का नया वर्जन GTA 6 रिलीज करने जा रही है। जब से कंपनी ने X पर गेम को लेकर घोषणा की है तब से पूरी गेमिंग कम्युनिटी में हलचल देखने को मिल रही है। X पर शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक कंपनी इस ओपन-वर्ल्ड गेम का ट्रेलर दिसंबर में जारी करेगी। जिसके बाद हमें जल्द ही गेम की लॉन्च डेट भी मिल सकती है। हालांकि इस वक्त GTA 5 भी कुछ कम नहीं है। इस गेम ने कंपनी के पब्लिशर और डेवेलपर्स को मोटा पैसा कमा कर दिया है और अभी भी ये गेम बहुत से गेमर्स की पहली पसंद बनी हुई है।
जब तीन दिन में कमाए 1 अरब अमेरिकी डॉलर!
बता दें कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो दो दशकों से अधिक समय से गेमिंग की दुनिया में सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सीरीज में से एक रही है। हालांकि, आखिरी नई ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5, 2013 में जारी की गई थी। इसके बाद से ही गेमर्स इसके नए वर्जन का इंतज़ार कर रहे हैं।
https://youtu.be/vgC5qRzGkDI?si=3MrAgRTOXtSe5xcA
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो V ने गेमिंग इंडस्ट्री में अब तक की बिक्री के सारे रिकॉर्ड भी ब्रेक किए हैं। इतिहास में ये गेम सबसे तेजी से बिकने वाला गेम रहा है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन $80 करोड़ की कमाई की और शुरुआती तीन दिनों में 1 अरब अमेरिकी डॉलर कमाए। इसी से आप गेम की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।
GTA 6 में मिलेंगे नए कैरेक्टर
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि GTA 6, GTA 5 का ही बड़ा अपग्रेड होगा। जिसमें आपको एक आल न्यू मेल और फीमेल करैक्टर के साथ कई नए फीचर्स मिलेंगे। हालांकि रॉकस्टार गेम्स ने ये खुलासा नहीं किया है कि लॉन्च कब और कहां होगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गेमिंग कम्युनिटी को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कैरेक्टर का नाम लूसिया होगा। हालांकि मेल कैरेक्टर का नाम अभी सामने नहीं आया है।
लगातार चर्चा में बना हुआ है गेम
पिछले साल से ही ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 काफी चर्चा में बना हुआ है। कुछ समय पहले गेम के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। जिसके बाद कंपनी ने भी लीक्स को स्वीकार किया और कहा था कि गेम अभी डेवलप मोड में है। रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे अप्रैल 2024 तक पेश कर सकती है।
https://youtu.be/3YUYLfLL6M8?si=Y88q_8_29vn1zECG
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines