Rockstar Games ने गेमर्स को दी बड़ी खुशखबरी, Grand Theft Auto VI को लेकर दिया हिंट

Grand Theft Auto VI: जब से कंपनी ने X पर गेम को लेकर घोषणा की है तब से पूरी गेमिंग कम्युनिटी में हलचल देखने को मिल रही है।

Grand Theft Auto VI

जब तीन दिन में कमाए 1 अरब अमेरिकी डॉलर!

बता दें कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो दो दशकों से अधिक समय से गेमिंग की दुनिया में सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सीरीज में से एक रही है। हालांकि, आखिरी नई ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 5, 2013 में जारी की गई थी। इसके बाद से ही गेमर्स इसके नए वर्जन का इंतज़ार कर रहे हैं।

https://youtu.be/vgC5qRzGkDI?si=3MrAgRTOXtSe5xcA

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो V ने गेमिंग इंडस्ट्री में अब तक की बिक्री के सारे रिकॉर्ड भी ब्रेक किए हैं। इतिहास में ये गेम सबसे तेजी से बिकने वाला गेम रहा है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन $80 करोड़ की कमाई की और शुरुआती तीन दिनों में 1 अरब अमेरिकी डॉलर कमाए। इसी से आप गेम की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

GTA 6 में मिलेंगे नए कैरेक्टर    

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि GTA 6, GTA 5 का ही बड़ा अपग्रेड होगा। जिसमें आपको एक आल न्यू मेल और फीमेल करैक्टर के साथ कई नए फीचर्स मिलेंगे। हालांकि रॉकस्टार गेम्स ने ये खुलासा नहीं किया है कि लॉन्च कब और कहां होगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि गेमिंग कम्युनिटी को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला कैरेक्टर का नाम लूसिया होगा। हालांकि मेल कैरेक्टर का नाम अभी सामने नहीं आया है।

लगातार चर्चा में बना हुआ है गेम

पिछले साल से ही ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 काफी चर्चा में बना हुआ है। कुछ समय पहले गेम के कुछ वीडियो भी सामने आए थे। जिसके बाद कंपनी ने भी लीक्स को स्वीकार किया और कहा था कि गेम अभी डेवलप मोड में है। रिलीज को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसे अप्रैल 2024 तक पेश कर सकती है।

https://youtu.be/3YUYLfLL6M8?si=Y88q_8_29vn1zECG

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ