Government Alert for Android Smartphone Users: अगर आप भी सैमसंग, रियलमी, वनप्लस, श्याओमी और वीवो जैसे ब्रांड का स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं। जी हां, भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने लाखों एंड्रॉइड यूजर्स के लिए हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। टीम का कहना है कि फोन के फ्रेमवर्क, सिस्टम, Processor समेत कई कंपोनेंट्स में खामियां मिली हैं जिसका यूज करके हैकर्स आपका पर्सनल डाटा चुरा सकते हैं यहां तक कि आपके डिवाइस को हैक करके मनमाना कोड भी फोन में एडिट कर सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
क्या कहती है रिपोर्ट?
CERT-In कि रिपोर्ट के मुताबिक ये खामियां Android वर्जन 12, 12L, 13 और लेटेस्ट 14 में देखने को मिल रही हैं। भारत में इन Android वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन्स की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा है, इसका मतलब है कि हाई सेवरिटी रैंक वाली ये चेतावनी को गलती से आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए। सीईआरटी-इन का यह भी कहना है कि फ्रेमवर्क, सिस्टम, एआरएम कंपोनेंट्स और मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम क्लोज-सोर्स कंपोनेंट्स के अंदर कई खामियां मिली हैं।
ये भी पढ़ें : WhatsApp New Upcoming Features: मिस नहीं होगा Girlfriend का मैसेज, आ रहे हैं 3 तगड़े फीचर्स
स्मार्टफोन यूजर्स बड़े खतरे में
अफेक्टेड लिस्ट में इतने सारे चिप मेकर्स होने का मतलब है कि सैमसंग, रियलमी, वनप्लस, श्याओमी और वीवो जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन यूजर्स बड़े खतरे में हैं। कंपनियों को जल्द से जल्द इन कमजोरियों के लिए सिक्योरिटी पैच जारी करना होगा तभी इससे बचा सकता है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि, ज्यादातर फोन ब्रांड्स को इन मुद्दों के बारे में सरकार ने सूचित कर दिया है और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच जारी होने शुरू हो गए हैं। अगले कुछ हफ्तों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। हालांकि अगर अपने अभी तक फोन को अपडेट नहीं किया है तो तुरंत सेटिंग में जाकर अपडेट कर लें।
Android Smartphone में सॉफ्टवेयर को कैसे करें अपडेट?
- सबसे पहले स्मार्टफोन की Settings में जाएं।
- अब यहां स्क्रॉल डाउन करें और Software Update के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको Download and install ऑप्शन को क्लिक करके लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट इनस्टॉल कर लेना है।
- इस बीच, सीईआरटी-इन टीम ने लोगों को Unknown Sources से ऐप इंस्टॉल करने या मेल के लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
2 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
5 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
6 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
7 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
9 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines