Google बहुत जल्दी बड़ी संख्या में Gmail अकाउंट्स को डिएक्टिवेट करने वाला है। कंपनी ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा है कि वह व्यक्तिगत खातों और उनकी सामग्री को हटा देगा, जिसका कम से कम 2 साल से उपयोग या साइन इन नहीं किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह गूगल वर्कस्पेस (जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर), यूट्यूब और गूगल फोटोज के इनएक्टिव अकाउंट्स से कंटेंट को हटा देगी।
दिसंबर 2023 से शुरू होगी बंद करने की प्रक्रिया
गूगल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नई पॉलिसी 16 मई 2023 (मंगलवार) से लागू हो गई है। हालांकि अकाउंट्स अभी तुरंत ही बंद नहीं किए जाएंगे बल्कि दिसंबर 2023 से जीमेल अकाउंट्स को डिएक्टिवेट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Google के वीपी, उत्पाद प्रबंधन रूथ क्रिचेली ने एक बयान में कहा, कंपनी की यह पॉलिसी केवल पर्सनल अकाउंट्स के लिए ही है। स्कूलों या व्यवसायों जैसे संगठनों के अकाउंट्स इस पॉलिसी के दायरे से बाहर रखे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Mac OS यूजर्स भी WhatsApp पर कर सकेंगे ग्रुप कॉलिंग, जल्द आएगा नया फीचर
बंद करने के पहले Google भेजेगा नोटिफिकेशन
कंपनी ने कहा कि हम एक चरणबद्ध दृष्टिकोण अपनाएंगे, जो उन अकाउंट्स से शुरू होगा जो पहले कभी बनाए गए थे और फिर कभी उपयोग नहीं किए गए। ऐसे सभी अकाउंट्स को हटाने से पहले, उससे जुड़े ईमेल्स पर हटाने के लिए आने वाले समय में कई नोटिफिकेशन भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि गूगल ने पहले ही घोषणा करते हुए कहा था कि किसी भी अकाउंट को तभी एक्टिवेट माना जाएगा जब वह लगातार प्रयोग होता रहे। यदि कोई अकाउंट लगातार 2 वर्षों तक साइन इन नहीं किया गया है तो उसे बंद माना जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे का कारण यह है कि इससे सिक्योरिटी संबंधी जोखिमों को कम किया जा सकेगा। वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे ईमेल्स हैं जिन्हें साइन इन नहीं किया गया है। ऐसे अकाउंट्स में अक्सर बहुत आसान पासवर्ड्स यूज किए जाते हैं। उन्हें हैक करना भी आसान होता है। ऐसे सभी अकाउंट्स को डिएक्टिवेट करने से इस तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
36 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines