Google Warning Message: देश में ऑनलाइन स्कैम इन दिनों एक बड़ा खतरा बन गया है। पिछले कुछ महीनों में हजारों लोग साइबर क्रिमिनल्स के हाथों अपने लाखों रुपये गंवा चुके हैं। ज्यादातर स्कैमर्स इन स्कैम्स को अंजाम देने के लिए व्हाट्सएप या नॉर्मल मोबाइल मैसेजिंग का यूज कर रहे हैं। कल ही, मुंबई से एक मामला सामने आया था जहां एक व्यक्ति ने इस तरह के फर्जी ई-चालान SMS से 3 लाख रुपये गंवा दिए। वहीं लोगों को इन स्कैम्स से बचाने के लिए अब Google मैसेजिंग ऐप्स में एक बड़ा अपडेट ला रहा है।
मिलेगा पॉप-अप नोटिफिकेशन
जी हां, कंपनी एक नया फीचर या यूं कहें कि एक अपडेट ला रही है जो ऐसे स्कैमर्स के मैसेज पर एक पॉप-अप नोटिफिकेशन देगा। दरअसल ऐप के अंदर जल्द ही यूजर्स को अननोन मैसेज ओपन करने पर एक वार्निंग मैसेज मिलेगा। ये नया वार्निंग मैसेज यूजर्स को मैसेज ओपन करने और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले कुछ देर सोचने में मदद करेगा। कहा जा रहा है कि ये एक Safety Measure की तरह काम करेगा।
ये भी पढ़ें : Window Vs Split: कौन-सा AC खरीदें? किसमें है ज्यादा फायदा
टेस्टिंग में है फीचर
हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Google इन दिनों इस अपडेट की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google मैसेज में एक वार्निंग देगा जिसमें लिखा होगा “सावधान: यह Sender आपके कॉन्टेक्ट्स में सेव नहीं है” और चेतावनी में यह भी कहेगा कि मैसेज में मौजूद लिंक हार्मफुल हो सकता है। बॉक्स में परमिशन देने के बाद ही आप इस मैसेज को ओपन कर सकेंगे।
जल्द रोल आउट होगा फीचर
यह फीचर कैसे काम करेगा इसके बारे में भी रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है। एक्स पर असेंबल डिबग की पोस्ट के मुताबिक यूजर्स को इस वक्त बैंक द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने पर भी इस तरह के वार्निंग मैसेज दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद है कि कंपनी इसे जल्द ही फिक्स कर दगी। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि ये अपडेट जल्द ही ग्लोबल स्केल पर Android यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
35 mins agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 hr agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
18 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
20 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines