हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अलर्ट! Google ने करोड़ों यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, तुरंत करें ये 5 काम

How to Protect your Phone from Hackers: गूगल ने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। कंपनी का कहना है कि अगर आपको अपने डिवाइस पर ये संकेत देखने को मिल रहे हैं तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

How to Protect your Phone from Hackers: भारत समेत दुनियाभर में इन दिनों साइबर अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है और उनके बैंक अकाउंट और पर्सनल डाटा को चुराया जा रहा है जिसको लेकर अब गूगल ने एक चेतावनी जारी कर 5 नियमों को फॉलो करने के लिए कहा है। टेक दिग्गज का कहना है कि सबसे पहले सभी यूजर्स अपने डिवाइस को अच्छे से चेक करें कि कहीं उसमे कोई मैलवेयर तो नहीं है। मैलवेयर एक मालिसियस कोड या किसी ऐप में छुपा हो सकता है जो आपके डिवाइस पर हमला कर सकता है।

हैकर्स इन मैलवेयर को अलग-अलग तरीकों से यूजर्स को भेज रहे हैं। जो आपके बैंकिंग खाते के क्रेडेंशियल जैसी सेंसिटिव इनफार्मेशन चुरा सकता है। कुछ मामलों में तो ऐसा भी देखा गया है कि ये खतरनाक मैलवेयर बिना आपके डिवाइस की एक्टिविटी और रिकॉर्ड में आए डाटा को एक्सेस कर रहे हैं। वहीं अब इसी तरह के मैलवेयर से निपटने के लिए Google ने यूजर्स के साथ कुछ टिप्स शेयर किए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें…

फोन में मैलवेयर होने पर मिलते हैं ये संकेत

अगर आपको अपने डिवाइस में ऐप्स यूज करने के दौरान पॉप-अप एड्स दिख रहे हैं या फोन बार-बार ब्राउजर पर रीडायरेक्ट हो रहा है तो हो सकता है कि आपके डिवाइस पर मैलवेयर इंस्टॉल हो। वहीं, यदि आपका क्रोम होमपेज या सर्च इंजन आपकी परमिशन के बिना बदलता रहता है तो ये भी मैलवेयर होने का संकेत है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G Smartphone

कई बार तो अपने आप कुछ क्रोम एक्सटेंशन इनस्टॉल हो जाते हैं जो मैलवेयर के संकेत हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत अपने डिवाइस पर दिख रहा है, तो आपको तुरंत अपने डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए कुछ कदम उठाने चाहिए। चलिए इसके बारे में भी जानें

विज्ञापन

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

1. Google का कहना है कि अगर आपको ऐसे कुछ संकेत मिल रहे हैं तो तुरंत अपने ब्राउजर की सेटिंग्स को रीसेट कर दें।

  • कंप्यूटर पर इसे करने के लिए, Chrome ओपन करें और ऊपर दाईं ओर, थ्री डॉट पर क्लिक करें।
  • वहां से सेटिंग्स पर टैप करें, रीसेट सेटिंग्स सेलेक्ट करें और फिर सेटिंग्स को डिफ़ॉल्ट पर सेट करें।

2. इसके साथ ही अपने डिवाइस को हमेशा लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें।

विज्ञापन

3. फोन में सभी ऐप्स Android प्ले स्टोर से ही इंस्टॉल करें।

4. इसके अलावा, आपको कभी भी पॉप-अप विंडो से कुछ भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

5. गूगल प्ले स्टोर पर हमेशा प्ले प्रोटेक्ट को ऑन रखें।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola