How To stop Google From Using Data: आज के डिजिटल दौर में ईमेल हमारी सबसे निजी जानकारी का भंडार बन चुका है- चाहे वह बिल हो, बैंक डिटेल्स, मेडिकल रिपोर्ट, ऑफिस की बातचीत या पर्सनल चैट. ऐसे में अगर कोई कंपनी बिना हमारी जानकारी के इन डेटा का इस्तेमाल करे, तो चिंता होना स्वाभाविक है. हाल ही में गूगल ने चुपचाप अपनी डेटा पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसके तहत अब आपका Gmail इनबॉक्स भी उसके AI मॉडल्स को ट्रेन करने में इस्तेमाल हो सकता है. अगर आप खुद इसे बंद नहीं करते, तो आपकी ईमेल सामग्री ऑटोमेटिक रूप से AI फीचर्स को ट्रेन करने में लगाई जा रही है. नीचे दिए गए आसान स्टेप्स आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रखने में मदद करेंगे.
गूगल क्यों कर रहा है ये बदलाव?
गूगल का कहना है कि Smart Compose, सुझाव वाले ऑटो-रिस्पॉन्स, प्रेडिक्टिव टाइपिंग और आने वाले AI फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए उसे यूजर्स के डेटा की जरूरत होती है. इसके लिए Gmail की सामग्री- ईमेल, अटैचमेंट, रसीदें, चैट, निजी संदेश सबका इस्तेमाल किया जा सकता है. समस्या यह है कि यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन है यानी यह आपके बिना बताए सक्रिय है.
आपका डेटा कितना संवेदनशील है?
प्राइवेसी एक्सपर्ट चेतावनी दे रहे हैं कि इससे मेडिकल रिपोर्ट, बैंकिंग जानकारी, वर्क डॉक्यूमेंट्स, पासवर्ड जैसा संवेदनशील डेटा भी AI ट्रेनिंग में जा सकता है. Malwarebytes के शोधकर्ताओं ने तो यह तक कहा है कि AI ट्रेनिंग को पूरी तरह रोकने के लिए Gmail में दो अलग-अलग जगह से सेटिंग बदलना जरूरी है.
अब जानें कैसे ऑफ करें सेटिंग
Gmail में AI ट्रेनिंग बंद कैसे करें
- Gmail खोलें
- ऊपर दिए गए सेटिंग (गियर) आइकन पर क्लिक करें
- See all settings पर जाएं
- “Smart features and personalization” नाम वाले सेक्शन तक स्क्रॉल करें
- विकल्प को अनचेक करें: “Turn on smart features in Gmail, Chat, and Meet.”
- नीचे जाकर सेव करें
इससे Smart Compose, ऑटो सजेशन जैसे फीचर्स बंद होंगे और ईमेल की सामग्री AI ट्रेनिंग में उपयोग नहीं होगी. लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है, क्योंकि गूगल केवल Gmail ही नहीं, बल्कि Calendar, Drive और Assistant जैसे प्रोडक्ट्स में भी आपकी ईमेल जानकारी का उपयोग करता है. इसलिए एक और सेटिंग बंद करना जरूरी है.
गूगल के दूसरे प्रोडक्ट्स में डेटा इस्तेमाल कैसें रोकें
- Gmail में ही जाएं
- Settings → See all settings पर क्लिक करें
- “Manage Workspace smart feature settings” नाम वाला सेक्शन ढूंढें
- दोनों विकल्प बंद करें:
Smart features in Google Workspace
Smart features in other Google products - Save changes दबाएं
इन सेटिंग्स के बाद गूगल कोई भी Gmail डेटा अन्य प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. बता दें, EU, UK, स्विट्जरलैंड और जापान के यूजर्स को सख्त प्राइवेसी कानूनों का फायदा मिलता है, इसलिए उन्हें यह फीचर ऑटोमेटिक रूप से बंद मिलता है. भारत, अमेरिका और बाकी देशों में यूजर्स को खुद इसे ऑफ करना पड़ता है. हालांकि गूगल कहता है कि यह डेटा सुरक्षित तरीके से प्रोसेस किया जाता है, लेकिन फिर भी अपनी सुरक्षा यूजर के हाथ में है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ ब्लॉक करने से नहीं रुकेंगे स्पैम कॉल और मैसेज
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
8 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
10 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
13 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
15 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines