एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाइफ को आसान बनाने के लिए, गूगल ने कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है। ये यूजर्स को अपने सिम कार्ड डेटा का बैकअप लेने की अनुमति देगा। यह फीचर यूजर्स को कॉन्टैक्ट्स, कॉल हिस्ट्री और मैसेज सहित अपनी महत्वपूर्ण जानकारी खोने की चिंता किए बिना एक नए डिवाइस पर स्विच करने के लिए आसान बनाएगा।
एंड्रॉयड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिम कार्ड बैकअप फीचर उसी तरह काम करेगा जैसे अन्य डेटा को Google अकाउंट में बैकअप किया जाता है। यूजर्स अपने सिम कार्ड की जानकारी, जिसमें संपर्क, कॉल हिस्ट्री और मैसेज शामिल हैं का बैकअप अपने Google अकाउंट में ले सकेंगे। इससे वे आसानी से किसी नए डिवाइस पर स्विच कर सकेंगे और अपने सिम कार्ड डेटा को रिकवर कर सकेंगे।
कैसे करेगा काम?
इस सुविधा को Google Play सेवाओं में इंटीग्रेटेड किए जाने की उम्मीद है, जिससे यूजर्स के लिए अपने सिम कार्ड डेटा का बैकअप लेना और उसे रिकवर करना आसान हो जाएगा। जब कोई यूजर्स किसी नए डिवाइस पर स्विच करता है, तो वह अपने Google खाते में लॉग इन करके अपने सिम कार्ड डेटा को रिकवर करने में सक्षम होगा। इससे नया सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करने की जरूरत नहीं होगी।
सिम कार्ड बैकअप सुविधा के फायदे
सिम कार्ड बैकअप सुविधा उन स्थितियों में उपयोगी होगी जहां यूजर्स का फोन चोरी हो जाता है या खो जाता है। इस सुविधा के साथ, यूजर्स आसानी से एक नए डिवाइस पर स्विच करने और अपने सिम कार्ड डेटा को रिकवर करने में सक्षम होंगे, जिससे उनके लाइफ में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा, यह सुविधा यूजर्स के लिए अपनी जरूरी जानकारी खोने की चिंता किए बिना एक नए डिवाइस पर अपग्रेड करना भी आसान बना देगी।
वैसे तो इस सुविधा से सभी एंड्रॉयड यूजर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है, लेकिन संभावना है कि ई-सिम उपयोगकर्ता इस सुविधा का लाभ उठाने वाले पहले लोगों में से होंगे। ई-सिम एक सिम कार्ड का डिजिटल वर्जन है और कई प्रीमियम स्मार्टफोन और आईफोन ये ऑप्शन प्रदान करते हैं। एयरटेल और जियो जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर भी सिम कार्ड को ई-सिम में बदलने के ऑप्शन दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
34 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines