New Year में Google का तोहफा! एक से बढ़कर एक फीचर्स की होगी इस साल एंट्री, जानिए
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Google upcoming Features: नए साल की शुरुआत के साथ गूगल भी नए फीचर्स के साथ तैयार है। अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ खास यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स की शुरुआत कर सकता है। इस साल 2023 में गूगल ऐसे फीचर्स को पेश कर सकता है जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस बदल जाएगा। आज हम आपको गूगल के अपकमिंग फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2023 (New Year 2023) में कंपनी द्वारा पेश किए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Google Photos को आसानी से कर सकेंगे सबके साथ शेयर, बस अपनानी होगी ये ट्रिक
गूगल की ओर से एक खास फीचर पेश किया जाएगा जिसका काम डॉक्टर की राइटिंग को पढ़ना और समझ पाना आसान होगा। ऐसे में यूजर के लिए डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन समझना मुश्किल नहीं होगा और गूगल के इस नए फीचर से लिखावट को पहचाना जा सकेगा। नए फीचर से डॉक्टर की हैंडराइटिंग समझने में मदद मिलेगी।
गूगल की ओर से मल्टी सर्च फीचर का भी ऐलान किया जाएगा। इस फीचर के जारी होने पर यूजर को सर्चिंग में सहूलियत मिल सकती है। इसके जरिए यूजर फोन के कैमरे से फोटो खींचकर या फिर स्क्रीनशॉट से भी सर्च कर सकेगा।
गूगल की फाइल्स के लिए डिजिलॉकर एंड्राइड का सपोर्ट जल्द मिल सकेगा। इस फीचर के आने पर यूजर्स गूगल फाइलों को डिजी लॉकर में इंटीग्रेट कर सकेंगे। ऐसे में अपने जरूरी दस्तावेजों को ऑनलाइन ही एक्सेस कर सकेंगे।
गूगल पे का अपडेट वर्जन नया गूगल पे आ सकता है। ऐसे में यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसके जरिए यूजर्स हिस्ट्री देखने के अलावा कई अन्य धांसू फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे जोकि पेमेंट से संबंधित होंगी।
गूगल पर यूजर्स के लिए यूट्यूब कोर्स भी आ सकता है। इसके जरिए यूट्यूब क्रिएटर्स फ्री में कोर्स का फायदा उठा सकेंगे। बेहद आसानी से छात्र एजुकेशनल कंटेंट को डाउनलोड भी कर पाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: