Google to Delete Inactive Accounts: क्या आप भी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी जल्द ही कई अकाउंट को परमानेंट अपने प्लेटफार्म से रिमूव करने जा रहा है। हाल ही में एक घोषणा करते कंपनी ने इस बात की जानकारी दी थी और बताया है कि कुछ इनएक्टिव अकाउंट को अगले महीने हटा दिया जाएगा। दिसंबर 2023 में गूगल उन अकाउंट को डिलीट करेगा जो कम से कम दो साल से बंद हैं।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
इन लोगों पर नहीं पड़ेगा अपडेट का असर
हालांकि जो लोग रेगुलर Gmail, Docs, Calendar और फोटो का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ये अपडेट किसी भी एक्टिव अकाउंट पर लागू नहीं होगा। वहीं अगर आपका गूगल अकाउंट काफी समय से बंद है, तो अब अगले हफ्ते ये डिलीट हो सकता है। नई पॉलिसी का उद्देश्य सिक्योरिटी को बढ़ाना है, क्योंकि हैकर्स पुराने और इनएक्टिव अकाउंट पर ही सबसे ज्यादा साइबर अटैक्स करते हैं। इसी कारण कई बार तो सेंसिटिव इनफार्मेशन भी ऑनलाइन लीक हो जाती है।
अगर आप नहीं चाहते कि आपका गूगल अकाउंट भी डिलीट हो तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं। जिनका यूज करके आप इससे बच सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
https://www.youtube.com/shorts/2GeONmztGTQ
Gmail Account डिलीट होने से कैसे बचाएं ?
- सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट से एक ईमेल रीड करें और किसी को भेजें।
- इसके बाद कंटेंट अपलोड या डाउनलोड करने के लिए Google Drive का यूज करें।
- उसी Gmail Account से YouTube पर एक वीडियो देखें।
- गूगल फोटो का यूज करके एक फोटो शेयर करें।
- आखिर में अपने गूगल अकाउंट से प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करें।
गूगल क्यों डिलीट कर रहा अकाउंट?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कंपनी ने ये कदम सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए उठाया है, क्योंकि इनएक्टिव अकाउंट को हैकर्स और स्कैमर्स लगातार टारगेट करते रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भूले हुए या इनएक्टिव अकाउंट आज भी केवल पूरी तरह से पासवर्ड पर डिपेंडेंट हैं, उनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नहीं है। यही कारण है कि गूगल अब इन एकाउंट्स को हटा रहा है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
6 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
23 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines