अगले हफ्ते Gmail अकाउंट हो सकता है Delete! बचने के लिए करें 5 काम
Google to Delete Inactive Accounts: क्या आप जानते हैं दिसंबर 2023 में गूगल उन अकाउंट को डिलीट करने जा रहा है जो कम से कम दो साल से बंद हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Google to Delete Inactive Accounts: क्या आप भी जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी जल्द ही कई अकाउंट को परमानेंट अपने प्लेटफार्म से रिमूव करने जा रहा है। हाल ही में एक घोषणा करते कंपनी ने इस बात की जानकारी दी थी और बताया है कि कुछ इनएक्टिव अकाउंट को अगले महीने हटा दिया जाएगा। दिसंबर 2023 में गूगल उन अकाउंट को डिलीट करेगा जो कम से कम दो साल से बंद हैं।
वीडियो से भी जानें इसके बारे में
हालांकि जो लोग रेगुलर Gmail, Docs, Calendar और फोटो का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि ये अपडेट किसी भी एक्टिव अकाउंट पर लागू नहीं होगा। वहीं अगर आपका गूगल अकाउंट काफी समय से बंद है, तो अब अगले हफ्ते ये डिलीट हो सकता है। नई पॉलिसी का उद्देश्य सिक्योरिटी को बढ़ाना है, क्योंकि हैकर्स पुराने और इनएक्टिव अकाउंट पर ही सबसे ज्यादा साइबर अटैक्स करते हैं। इसी कारण कई बार तो सेंसिटिव इनफार्मेशन भी ऑनलाइन लीक हो जाती है।
अगर आप नहीं चाहते कि आपका गूगल अकाउंट भी डिलीट हो तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं। जिनका यूज करके आप इससे बच सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
https://www.youtube.com/shorts/2GeONmztGTQ
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कंपनी ने ये कदम सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए उठाया है, क्योंकि इनएक्टिव अकाउंट को हैकर्स और स्कैमर्स लगातार टारगेट करते रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भूले हुए या इनएक्टिव अकाउंट आज भी केवल पूरी तरह से पासवर्ड पर डिपेंडेंट हैं, उनमें टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन नहीं है। यही कारण है कि गूगल अब इन एकाउंट्स को हटा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: