Google Gemini जल्द ला सकता है कमाल का फीचर, स्क्रीन पर सर्कल बनाकर पूछें सवाल

Google Gemini एक नया और शानदार फीचर लॉन्च करने वाला है, जो यूजर को स्क्रीन पर सर्कल बनाकर सवाल पूछने की सुविधा देगा। यह फीचर खासतौर पर स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स के लिए बेहद सुविधाजनक होगा, जिससे वे अपने सवालों का जवाब और भी आसानी से पा सकेंगे।

Google Gemini Live

Google Gemini Live

अगर आप अपने फोन की स्क्रीन पर किसी चीज को बस उंगली से घेर दें और आपको उसी से जुड़ी सारी जानकारी तुरंत मिल जाए। न तो स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत, न ही टाइप करके सर्च करने की झंझट। गूगल अब ऐसा ही कमाल करने वाला है अपने AI चैटबॉट Gemini के जरिए। जैसे अभी “Circle to Search” फीचर गूगल सर्च में है, वैसा ही एक नया फीचर जल्द जेमिनी में भी आ सकता है। इससे आपके सवाल पूछने और जवाब पाने का तरीका और भी आसान और मजेदार हो जाएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Gemini में आ सकता है सर्कल सर्च जैसा नया फीचर

गूगल अपने AI चैटबॉट Gemini में एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम ‘सर्कल सर्च’ हो सकता है। यह फीचर कुछ-कुछ ‘सर्कल टू सर्च’ जैसा होगा, जो पहले से ही एंड्रॉयड फोन्स पर मौजूद है और काफी उपयोगी माना जाता है। इस फीचर की मदद से यूजर स्क्रीन पर किसी भी हिस्से को घेरकर (सर्कल बनाकर) उससे जुड़ी जानकारी या सवाल सीधे सर्च कर सकते हैं। अब गूगल इसी तरह की सुविधा जेमिनी में भी जोड़ने की टेस्टिंग कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Google Gemini app (@googlegemini)

इंस्टाग्राम वीडियो में दिखा गूगल का टेस्टिंग फीचर

यह जानकारी सबसे पहले Android Authority की एक रिपोर्ट से सामने आई, जिसमें बताया गया कि गूगल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में Gemini के स्क्रीन-शेयरिंग फीचर्स को दिखाया गया था। हालांकि ध्यान से देखने पर वीडियो की शुरुआत में “Circle Search (DF)” नाम का एक नया ऑप्शन नजर आता है। यहां DF का मतलब DogFood है, जो कंपनियों द्वारा अपने इनहाउस टेस्टिंग वर्जन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब यह हो सकता है कि यह वीडियो गूगल के किसी कर्मचारी ने अपने टेस्टिंग वर्जन से रिकॉर्ड किया हो।

स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी

इस नए सर्कल सर्च फीचर की मदद से यूजर अब स्क्रीन पर किसी भी चीज को घेरकर सीधे Gemini को भेज पाएंगे, जिससे चैटबॉट उस हिस्से से जुड़ी जानकारी दे सकेगा। पहले यूजर को स्क्रीनशॉट लेकर उसे मैन्युअली अपलोड करना पड़ता था, लेकिन इस नए फीचर से यह प्रक्रिया और भी आसान और तेज हो जाएगी। अभी तक गूगल ने इस फीचर के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

जल्द मिल सकता है स्मार्ट सर्च का नया तरीका

यह भी हो सकता है कि गूगल अपने Gemini के Circle Search और Google Search के Circle to Search फीचर्स को एक साथ इस्तेमाल करने दे या फिर दोनों को मिलाकर एक नया फीचर बना दे। अभी यह सुविधा केवल गूगल के अंदर टेस्ट की जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल सिर्फ कुछ वीडियो में ही दिखा है और आम लोगों के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। इसका मतलब है कि हम जैसे आम यूजर्स को इस नए फीचर के आने का थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन अगर गूगल इसे सभी के लिए लॉन्च करता है तो इससे Gemini और भी ज्यादा स्मार्ट और फायदेमंद हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ