हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Google Tips: भूल गए हैं फेसबुक, इंस्टाग्राम या दूसरे खाते का पासवर्ड? तो मिनटों में करें पता, जानें प्रोसेस

Google Tips and Tricks: क्या आप भी अपने किसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं? तो अभी इस ट्रिक को फॉलो करें। इसके लिए आपको किसी OTP की भी जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

Google Tips and Tricks in Hindi: आज हम में से बहुत से लोग रोजाना कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स समेत कई Websites का यूज करते हैं। वहीं अकाउंट को सिक्योर रखने के लिए अकाउंट को पॉसवर्ड से प्रोटेक्ट करते हैं लेकिन आजकल इतने सारे पासवर्ड याद रखना काफी मुश्किल भरा काम बन गया है। ऐसे में अगर आप किसी पासवर्ड को भूल जाते हैं तो हर प्लेटफार्म पासवर्ड को रिकवर करने के लिए फॉरगॉट पासवर्ड का फीचर ऑफर करता है। हालांकि समस्या उस वक्त बढ़ जाती है जब रिकवरी के लिए डाला गया नंबर या ईमेल भी बंद हो जाए।

एक मिनट में करें रिकवर

क्या आप भी ऐसी किसी मुश्किल में फंस गए हैं? तो अब चिंता न करें आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे आप एक मिनट में आपने किसी भी पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं और इसके लिए आपको किसी OTP की भी जरूरत नहीं है। खास बात यह है कि पासवर्ड रिकवरी का ये मेथड भी पूरी तरह से फ्री है। आइये स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि कैसे आप गूगल की मदद से किसी भी पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं।

कैसे करें पासवर्ड रिकवर?

  • इसके लिए सबसे पहले आपने फोन की सेटिंग में जाएं।
  • इसके बाद थोड़ा सा स्क्रॉल करके गूगल का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • यहां आपको एक Auto-Fill नाम का ऑप्शन मिलेगा, इसे सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Autofill with Google ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां आप गूगल पासवर्ड मैनेजर के जरिए से आपने सेव किए गए सभी पासवर्ड को देख सकते हैं।
  • इधर आपको हर अकाउंट का पासवर्ड मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें : Samsung Vs IPhone: दोनों फ्लैगशिप फोन में कौन है असली चैंपियन?

विज्ञापन

वीडियो से भी समझिये कैसे काम करती है ये ट्रिक

कैसे काम करता है ये फीचर

अक्सर जब भी हम किसी अकाउंट में लॉग इन करते हैं तो आपने देखा होगा फोन पर हमें एक पॉप अप दिखाई देता है जिसमें अकाउंट का पासवर्ड सेव करने के लिए पूछा जाता है। ये वही सेव किए गए पासवर्ड होते हैं। यहीं से आप आपने किसी भी अकाउंट के पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं। हालांकि अगर आप गूगल के ऑटो फिल में आपने पासवर्ड सेव नहीं करते तो आप इसका यूज नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola