Google New Feature: गूगल लगातार एंड्रॉयड यूजर्स की प्राइवेसी को और बेहतर बनाने के लिए एक के बाद एक नया फीचर पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक और नया फीचर पेश किया है जिसके जरिए यूजर्स को अनजान ब्लूटूथ ट्रैकर्स से बचाने और लोकेशन ट्रैकिंग को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। जी हां, ये नया फीचर न सिर्फ लोकेशन अपडेट्स को टेंपरेरी रोक देगा, बल्कि छिपे हुए ट्रैकर्स का पता लगाकर उन्हें बंद करने की भी सुविधा देगा। चलिए इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
क्या है ये नया फीचर?
दरअसल, कंपनी ने इसे “टेंपरेरी पाउज लोकेशन” नाम दिया है। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपने स्मार्टफोन की लोकेशन को 24 घंटे तक Find My Device नेटवर्क से हाईड कर सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने पर आपकी लोकेशन अपडेट नहीं होगी, जिससे चोरी-छिपे ब्लूटूथ ट्रैकर्स के जरिए ट्रैकिंग करने की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी।
क्यों है ये फीचर इतना खास?
बता दें कि ये फीचर अनजान ब्लूटूथ ट्रैकर्स की पहचान करके उन्हें डिसेबल करने का ऑप्शन दे रहा है। यह फीचर खास तौर पर उन टैग्स को डिसेबल करने में मदद कर सकता है, जिन्हें किसी का पीछा करने या स्टॉकिंग के लिए यूज किया जा रहा है। यूजर्स Find Nearby फीचर का इस्तेमाल करके अपने आसपास मौजूद अनजान ट्रैकर्स को खोज सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Jio-Airtel देखते रह गए…BSNL ने फिर मारी बाजी! सस्ते में 6 महीने भर-भर के डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
कैसे टेंपरेरी पाउज लोकेशन फीचर करें यूज?
इस फीचर का यूज करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। चलिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानें…
- इसके लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड डिवाइस को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।
- इसके बाद फोन की सेटिंग्स ओपन करें और Safety & Emergency ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अननोन ट्रैकर अलर्ट पर क्लिक करें।
- बस इतना करते ही अब आपके आसपास जितने भी छिपे हुए ब्लूटूथ ट्रैकर्स की लिस्ट है वो आपको दिख जाएगी।
ये भी पढ़ें : Jio-Airtel देखते रह गए…BSNL ने फिर मारी बाजी! सस्ते में 6 महीने भर-भर के डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
संबंधित खबरें
जानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
54 mins agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
4 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
20 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
22 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines