हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Google पर मिलेगा "Perspectives" फिल्टर, ज्यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे सर्च

विज्ञापन

टेक कंपनी Google ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कंपनी जल्दी सर्च के लिए ‘पर्सपेक्टिव’ फिल्टर ला रही है। इससे यूजर्स को अन्य लोगों की एडवाइस का एक पेज भी दिखाई देगा। इस संबंध में कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”पिछले महीने गूगल आईओ पर हमने अपडेट साझा किए थे, हम आपको एक्पर्ट्स और रोजमर्रा के लोगों के पर्सपेक्टिव को सर्च करने के लिए मदद कर रहे हैं। आज आप इसे आज़मा सकेंगे।”

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने इस संबंध में गत माह ही इस फीचर को लाने की बात कही थी। अपनी एक ब्लॉगपोस्ट में Google ने कहा था कि जब आप किसी ऐसी चीज़ की खोज करते हैं जो दूसरों के अनुभवों से लाभान्वित हो सकती है, तो आप सर्च रिजल्ट्स के टॉप पर एक पर्सपेक्टिव फिल्टर देख सकते हैं। फिल्टर पर टैप करें, और आप एक्सक्लूसिव लॉन्ग-शॉर्ट फॉर्म वीडियोज, इमेज और लिखित पोस्ट देखेंगे, जिन्हें लोगों ने डिस्कशन बोर्ड, प्रश्नोत्तर साइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर साझा किया है।

यह भी पढ़ें: Facebook और Instagram पर न्यूज कंटेंट नहीं देख पाएंगे यूजर्स, सरकार ने पास किया नया बिल

विज्ञापन

‘Google News Initiative’ के जरिए न्यूज पब्लिशर्स को होगा फायदा

यूजर एक डेडिकेटिड पर्सपेक्टिव सेक्शन के माध्यम से भी नए कंटेंट पर एक्सेस कर सकते हैं जो रिजल्ट्स पेज पर दिखाई देगा। इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, टेक जायंट ने भारत में लोकल न्यूज पब्लिशर का समर्थन करने के लिए अपनी समाचार पहल के तहत ‘Google News Initiative’ लॉन्च किया था।

कंपनी के अनुसार, भारतीय भाषा कार्यक्रम एक व्यापक पहल है, जिसे ट्रेनिंग, टेक्निकल सपोर्ट और फंडिंग तक एक्सेस सहित विभिन्न कंपोनेंट्स के माध्यम से पब्लिशर्स को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि उन्हें अपने डिजिटल ऑपरेशन्स में सुधार करने और अधिक रीडर्स तक पहुंचने में मदद मिल सके। इस प्रोग्राम के तहत छोटे और मंझोले स्तर न्यूज पब्लिशर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola