Google Search Personalised Results New Option: क्या आप भी ऑनलाइन सर्च के लिए गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं? तो आपके लिए कंपनी कुछ खास लेकर आई है। दरअसल, कंपनी पिछले कुछ वक्त से इंटरनेट पर जानकारी सर्च करने के हमारे तरीके को फिर से बदल रही है और सर्च रिजल्ट्स को और भी ज्यादा बेहतर कर रही है और पेर्सनलिज़्ड रिजल्ट को एक क्लिक पर ऑफ करने की सुविधा दे रही है। इससे कहीं न कहीं सर्च करने का तरीका और भी अच्छा हो जाएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
सर्च रिजल्ट पेज के नीचे नया ऑप्शन
अब, सर्च दिग्गज सर्च रिजल्ट पेज के नीचे “Try without personalization” नाम का एक नया बटन ऐड कर रहा है, जिस पर क्लिक करने से आपको वे सर्च रिजल्ट दिखाई देंगे जो आप आमतौर पर incognito मोड में या जब आप Google में लॉग इन नहीं होते हैं, तब दिखाई देखते हैं।
ये भी पढ़ें : Pushpa 2 ऐसे देखें फ्री में… 90% लोग नहीं जानते ये जुगाड़, कहीं देर न हो जाए
स्मार्टफोन पर दिख रहा ऑप्शन
द वर्ज को दिए गए एक बयान में, Google ने बताया कि “इस बदलाव से लोगों के लिए यह समझ पाना आसान हो जाता है कि उनके रिजल्ट्स Personalize किए गए हैं या नहीं, साथ ही उन्हें Non-Personalized रिजल्ट्स को एक्सप्लोर करने का अवसर भी मिलता है।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि personalized सर्च रिजल्ट्स को बंद करने का ऑप्शन डेस्कटॉप वर्जन की तुलना में उनके स्मार्टफोन पर ज्यादा दिखाई देता है। साथ ही, यह लिंक सभी सर्च क्वेरी के लिए नहीं दिखाई दे सकता।
कैसे करें इस्तेमाल?
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि यह सुविधा पहले पर्सनलाइज्ड सर्च रिजल्ट्स के “About this result” बटन में छिपी हुई थी। नया बटन यूजर्स को अपनी सर्च सेटिंग को बदले बिना अब रिजल्ट देखने का ऑप्शन भी देता है। जबकि यूजर्स अकाउंट सेटिंग से इंडिविजुअल रिजल्ट्स को ऑन भी कर सकते हैं, उन्हें Google सर्च URL के एंड में “&pws=0” पैरामीटर ऐड करना होगा।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
5 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
9 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines