Google सर्च का बदल जाएगा तरीका! जल्द मिल सकता है ये खास मोड

Google Search AI Mode: गूगल जल्द ही नए AI मोड के साथ सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। इस फीचर को आप ChatGPT के सर्च फीचर की तरह समझ सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें

Google Search AI Mode

Google Search AI Mode: गूगल एक के बाद एक AI से जुडी नई-नई घोषणाएं कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में बताया था कि आने वाले टाइम में AI कितना जरूरी होने वाला है। वहीं, अब कंपनी ने एक और घोषणा करते हुए बताया है कि Google सर्च में अब AI इंटीग्रेशन को और आगे बढ़ाने की प्लानिंग चल रही है। कंपनी अब गूगल सर्च में एक नया AI-ओनली फॉर्मेट लाने की तैयारी कर रही है, जिसे ‘AI मोड’ कहा जा रहा है। यह सर्च-focused चैटबॉट की तरह काम करेगा। आसान शब्दों में कहें तो आप इसे ChatGPT के सर्च फीचर जैसा समझ सकते हैं।

सिर्फ इन्हें मिलेगा एक्सेस

जानकारी के मुताबिक, अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और सिर्फ गूगल One AI प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है। यानी अगर आप इस फीचर को यूज करना चाहते हैं तो आपको 1,950 रुपये हर महीने देने होंगे। यूजर्स को इसे Labs सेक्शन में जाकर मैन्युअली ऑन करना होगा।

कैसे काम करेगा ये खास मोड?

बताया जा रहा है कि गूगल AI मोड को एक टॉगल बटन के जरिए एक्टिव किया जा सकेगा। इसे ऑन करने के बाद यूजर्स को उनके सवालों के AI-जनरेटेड जवाब मिलेंगे, जो Google के सर्च इंडेक्स पर बेस्ड होंगे। यही नहीं इस डेटा में आपको जानकारी के साथ सोर्स के लिंक भी शामिल होंगे, ताकि यूजर्स इसे वेरिफिकेशन कर सकें।

ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी

गूगल सर्च में प्रोडक्ट के वाईस प्रेजिडेंट रॉबी स्टीन ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि आप इससे मुश्किल सवाल पूछ सकते हैं, जिनके लिए पहले कई सर्च करने पड़ते थे जैसे कि किसी नए कांसेप्ट की समझ, किसी की तुलना और ज्यादा जानकारी के लिए लिंक के साथ एक असिस्टेंट AI Powered जवाब देगा। उन्होंने यह भी बताया है कि AI मोड में यूजर्स को फॉलो-अप सवाल पूछने की सुविधा मिलेगी, जिससे वे किसी टॉपिक को गहराई से समझ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ