Google Search AI Grammar Checker Feature: वाक्य में किसी भी तरह की गलती दिखने पर, ग्रामर में गलती होने पर ग्रामर चेकर न सिर्फ गलतियों को ठीक करता है बल्कि गलतियों के ठीक करने के तरीकों के बारे में भी बताता है। हाल ही में गूगल ने अपने सर्च प्लेटफॉर्म पर एक खास प्रोग्राम को शामिल किया है, जिसके माध्यम से हम न सिर्फ लिखने में हुई गलतियों को देख सकते हैं, बल्कि सुझाव के माध्यम से उसमें सुधार भी कर सकते हैं। आप आसानी से इस ग्रामर चेकर टूल (Grammar Checker Tool) को चालू करके इनपुट में जाकर आसानी से चेक ग्रामर या ग्रामर चेकर लिखकर अपने शब्दों और वाक्य को सही कर सकते हैं।

स्पेलिंग से लेकर शब्दों की गलतियों को करेगा सही

ग्रामर चेकर के माध्यम से आप वाक्य में किसी भी प्रकार की गलती फिर चाहे वह स्पेलिंग से लेकर हो या फिर शब्दों को लेकर सही कर सकते हैं। ग्रामर चेकर आपके गलत लिखे हुए शब्दों को हॉइलाइट करके प्रदर्शित करता है। साथ में ही सही शब्दों को भी दर्शाता है। इसके माध्यम से आप अपने शब्दों और वाक्यों को उसी समय उसी पेज पर सही कर सकते हैं। यह प्रोग्राम आपके लिखे हुए शब्दों को सटीकता और ऑथेंटिसिटी प्रदान करता है।

Advertisment

अंग्रेजी के ग्रामेटिकल गलतियों को करेगा सही

ग्रामर चेकर अब अंग्रेजी में भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से आप अंग्रेजी लिखने में हुई गलतीयों को भी सही कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए ग्रामर चेकर में अंग्रेजी के कुछ शब्दों को ग्रामेटिकल तौर पर सही लिखने के बाद ही सही किया जा सकेगा। गूगल ने इसके पहले जीमेल और गूगल ड्राइव में भी इस तरह के फीचर्स को शामिल कर चुका है। गूगल समय-समय पर अपने फीचर्स में नए प्रोग्रामों को जोड़कर और पुराने प्रोग्रामों को अपडेट करता रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ