Google ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह निष्क्रिय Youtube अकाउंट्स को डिएक्टिवेट नहीं करेगी। इस संबंध में घोषणा करते हुए कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि इस समय यूट्यूब वीडियो वाले अकाउंट्स को हटाने का हमारा कोई प्लान नहीं है। उल्लेखनीय है कि हाल ही कंपनी ने ऐसे सभी जीमेल अकाउंट्स को हटाने की घोषणा की थी जिन्हें कम से कम दो वर्षों से साइन इन नहीं किया गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर निष्क्रिय Youtube अकाउंट्स को भी हटाए जाने की खबरें चल रही थीं।
कंपनी ने कहा था निष्क्रिय जीमेल अकाउंट्स को हटाने की घोषणा की थी। गूगल ने कहा था कि इस साल के आखिर तक, अगर किसी गूगल अकाउंट का इस्तेमाल कम से कम 2 साल से नहीं किया गया है या उसमें साइन इन नहीं किया गया है, तो कंपनी अकाउंट और उसके कंटेंट को हटा सकती है, जिसमें गूगल वर्कस्पेस (जीमेल, डॉक्स, ड्राइव, मीट, कैलेंडर) और गूगल फोटोज के कंटेंट शामिल है।
यह भी पढ़ें: Twitter ने लगाया Microsoft पर कानून तोड़ने का आरोप, 7 जून से पहले देना होगा जवाब
अब गूगल ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि नई पॉलिसी केवल पर्सनल गूगल अकाउंट्स पर लागू होती है, और यह स्कूलों या बिजनेस जैसे अकाउंट्स को प्रभावित नहीं करेगी। साथ ही पॉलिसी यह इनएक्टिव अकाउंट्स वाले यूजर्स को तुरंत प्रभावित नहीं करेगी और दिसंबर 2023 से अकाउंट्स को हटाना शुरू कर देगी। इसके पहले यूजर्स को इस संबंध में नोटिफिकेशन भी भेजे जाएंगे। यदि उनका कोई रेस्पोंस नहीं मिलता है तो ही अकाउंट को बंद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
3 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
5 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
7 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
9 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines